नेशनल हेल्थ मिशन में जॉब, दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 15 अगस्त लास्ट डेट

Manya Jain | Jul 31, 2026, 23:48 IST
Assam national health mission vacancy
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन असम ने स्टाफ नर्स के 2204 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनएचएम असम ने स्टाफ नर्स भर्ती 2026 की घोषणा की है। इस अभियान के तहत कुल 2204 पदों पर संविदा नियुक्ति होगी ।जीएनएम या बीएससी नर्सिंग पास उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से कोई फॉर्म फीस नहीं ली जाएगी।



पदों की जानकारी

एनएचएम असम ने कुल 2204 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। इससे सभी वर्गों को आरक्षण का पूरा फायदा मिल सकेगा।



अनारक्षित वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 1701 पद तय किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 209 पद आरक्षित रखे गए हैं।



चाय जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी 170 पद खाली रखे गए हैं। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 44 पदों का प्रावधान किया गया है।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

स्टाफ नर्स के इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। अभ्यर्थी के पास बीएससी नर्सिंग या जीएनएम का डिप्लोमा होना चाहिए।



यह कोर्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पूरा होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही असम नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य रखा गया है।



आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। उम्र की सही गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।



सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।



ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की राहत दी जाएगी। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।



वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल रखी गई है। उम्र के प्रमाण के लिए केवल 10वीं का एडमिट कार्ड ही माना जाएगा।



सैलेरी

असम के विभिन्न जिलों और जोनों में चयनित नर्सों को तैनात किया जाएगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय अपने पसंदीदा ज़ोन का विकल्प चुनना होगा।



जो उम्मीदवार अंतिम रूप से चुने जाएंगे उन्हें हर महीने नियत वेतन मिलेगा। सरकार द्वारा 20 हजार प्रति माह सैलरी मिलेगी।



वेतन के अलावा अन्य भत्तों से जुड़ी जानकारी बाद में पोर्टल पर दी जाएगी। यह नौकरी असम के पांच अलग-अलग जोनों में उपलब्ध होगी।



चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही पोर्टल पर दी जाएगी। शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होगी।



योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार या परीक्षा के लिए अलग से पत्र नहीं मिलेगा। इसीलिए उम्मीदवारों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है।



आवेदन पत्र में कोई गलती होने पर फॉर्म तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां बहुत ध्यान से भरें।



ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल nhm.assam.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध स्टाफ नर्स के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी सही जानकारी दर्ज करके सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 की रात तक है।
  • आखिरी समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए फॉर्म समय से भर लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...

नेशनल हेल्थ मिशन में जॉब, दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 15 अगस्त लास्ट डेट



Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब में पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती



भोपाल में गवर्मेंट जॉब, सीएसआईआर ने निकाली सीधी भर्ती, करें आवेदन



Jobs 2026: इसरो में जाने का सुनहरा मौका, 410 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई



Tags:
  • NHM
  • असम
  • स्टाफ नर्स
  • jobs 2026