इसरो में जाने का सुनहरा मौका: 410 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Manya Jain | Updated:
ISRO इंटर्नशिप 2025
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यू आर राव उपग्रह केंद्र (URSC) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 410 खाली पदों को भरा जाएगा।
इसरो के यू आर राव उपग्रह केंद्र ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बेंगलुरु में कुल 410 पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। बीई, बीटेक और डिप्लोमा पास छात्र इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र हैं।
चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, भर्ती सीधे अंकों की मेरिट पर होगी।
इसरो ने इस भर्ती को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.E./B.Tech) के लिए कुल 220 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस के 40, इलेक्ट्रॉनिक्स के 83 और मैकेनिकल के 50 पद शामिल हैं। तकनीशियन अप्रेंटिस (Diploma) के लिए कुल 120 पद तय किए गए हैं। वहीं कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के लिए 70 पद रखे गए हैं।
इस भर्ती के लिए केवल वही छात्र पात्र हैं जिन्होंने साल 2022 से 2026 के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की है। साल 2021 या उससे पहले पास आउट हुए छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा प्राइवेट या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी अपात्र माने जाएंगे।
इस भर्ती (ISRO URSC Apprentice Selection Process) की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
आपकी डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों के आधार पर सबसे पहले छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन सफल होने के बाद मेरिट के हिसाब से अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी।
Apply Online NATS Portal
Official Website
ये भी पढ़ें...
Job Vacancy 2026: ट्रेनी के 120 पदों के लिए बीई, बीटेक पास युवा जल्द करें आवेदन
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी: 1,539 पदों पर निकली बंपर भर्ती
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। बीई, बीटेक और डिप्लोमा पास छात्र इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र हैं।
चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, भर्ती सीधे अंकों की मेरिट पर होगी।
पदों की पूरी जानकारी
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.E./B.Tech) के लिए कुल 220 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस के 40, इलेक्ट्रॉनिक्स के 83 और मैकेनिकल के 50 पद शामिल हैं। तकनीशियन अप्रेंटिस (Diploma) के लिए कुल 120 पद तय किए गए हैं। वहीं कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के लिए 70 पद रखे गए हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
- तकनीशियन अप्रेंटिस: राज्य तकनीकी बोर्ड से संबंधित विषय में डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।
- कमर्शियल प्रैक्टिस: कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
2. पास आउट साल की शर्त (Passing Year Condition)
तारीखें और स्टाइपेंड ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) ट्रेनिंग की कुल अवधि: 12 महीने (1 साल) मासिक स्टाइपेंड (Stipend): ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बारह हजार 300 प्रति माह तकनीशियन व कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस: दस हजार 900 प्रति माह
बिना परीक्षा सीधे मेरिट लिस्ट से नौकरी
आपकी डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों के आधार पर सबसे पहले छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन सफल होने के बाद मेरिट के हिसाब से अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले सरकार के NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- वहां से मिला एनरोलमेंट नंबर सुरक्षित रख लें।
- अब उमंग (UMANG) पोर्टल web.umang.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें।
- उमंग पोर्टल पर "URSC Apprenticeship" सर्च करें और अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म में अपना NATS रजिस्ट्रेशन नंबर और सभी व्यक्तिगत जानकारियां ध्यान से भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
- फॉर्म को रीचेक करके 28 अगस्त 2026 से पहले सबमिट कर दें।
Apply Online NATS Portal
Official Website
ये भी पढ़ें...
Job Vacancy 2026: ट्रेनी के 120 पदों के लिए बीई, बीटेक पास युवा जल्द करें आवेदन
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी: 1,539 पदों पर निकली बंपर भर्ती
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav