NPCIL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए 337 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी

Manya Jain | Mar 18, 2026, 19:15 IST
NPCIL VACANCY 2026
NPCIL गुजरात ने अपरेंटिस के 337 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपने आईटीआई या ग्रेजुएशन किया है, तो काकरापार साइट पर ट्रेनिंग का यह अच्छा मौका है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 है।

एनपीसीआईएल गुजरात ने नई भर्ती (NPCIL Recruitment) निकाली की है। यह परमाणु ऊर्जा विभाग का एक बड़ा संस्थान है। यहां अपरेंटिस के कुल 337 पद खाली हैं। काकरापार साइट पर ट्रेनिंग लेने का यह सुनहरा मौका है।



इसमें आईटीआई और ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह शानदार मौका है। भारत सरकार के साथ काम (Latest Sarkari Naukri) करने का अनुभव मिलेगा। इस सरकारी नौकरी (govt jobs 2026)में आप 06 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

  1. ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice): 237 पद (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर आदि)
  2. तकनीशियन अपरेंटिस (Technician Apprentice): 33 पद (केमिकल, सिविल, मैकेनिकल डिप्लोमा)
  3. ग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentice): 67 पद (इंजीनियरिंग डिग्री, B.Sc., HR, फाइनेंस)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

सभी योग्यताएं पूर्णकालिक नियमित मोड (Full-time Regular Mode) में होनी चाहिए:



  • ट्रेड अपरेंटिस: संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र।
  • तकनीशियन अपरेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3-सालीय डिप्लोमा।
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिग्री या सामान्य स्ट्रीम (B.Sc./B.Com) में स्नातक।

2. आयु सीमा (Age Limit - 06/04/2026 तक)

  • ट्रेड अपरेंटिस: 18 से 24 साल।
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 18 से 25 साल।
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 18 से 26 साल।

3. आयु में छूट (Age Relaxation)

  • SC/ST: 5 साल
  • OBC (NCL): 3 साल
  • PwBD: 10 से 15 साल तक

सैलरी

  • ट्रेड अपरेंटिस: 10 हजार 560 (1 साल ITI) / 11 हजार (2 साल ITI)
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 10 हजार 900 हर महीने
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 12 हजार 300 हर महीने

चयन प्रक्रिया

  • मेरिट लिस्ट (Merit List): आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएट में प्राप्त अंकों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी।
  • वरीयता (Preference): संयंत्र स्थल के 16 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • टाई-ब्रेकर: यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो जन्म तिथि (वरिष्ठ को प्राथमिकता) और 10वीं के अंकों पर विचार किया जाएगा।
  • सत्यापन: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in के 'HR Management' सेक्शन से आवेदन पत्र (अनुलग्नक-1) डाउनलोड करें।
  • विवरण भरें: फॉर्म को बड़े अक्षरों (Block Letters) में सावधानीपूर्वक भरें।
  • दस्तावेज अटैच करें: शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और एसएससी प्रमाणपत्र की सेल्फ वेरीफाइड प्रतियां लगाएं।
  • फोटो: हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ चिपकाएं।
  • डाक द्वारा भेजें: भरा हुआ आवेदन पत्र 06 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले काकरापार गुजरात साइट के संबंधित पते पर पंजीकृत डाक द्वारा भेजें।

ये खबरें भी पढ़ें...



31 मार्च की डेडलाइन से पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में मार्क्स सुधारने का दूसरा मौका, 31 मार्च तक भरें एलओसी फॉर्म



MP में नौकरियां सिर्फ कागजों पर? रोजगार पोर्टल पर उमड़ा बेरोजगारों का सैलाब, जानें हाल



क्या है Job Hugging: वर्कप्लेस का नया ट्रेंड, जिसने 'क्वाइट क्विटिंग' की ली जगह



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NPCIL Recruitment
  • sarkari naukri
  • NPCIL
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026