NPSC Vacancy 2026: NET और PhD पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 12 मई से आवेदन शुरू

Manya Jain | May 02, 2026, 19:04 IST
NPSC Vacancy 2026
नागालैंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती निकाली है। इसे कॉमन एजुकेशनल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CESE) के नाम से जाना जाता है। इस परीक्षा के जरिए कुल 178 सरकारी पद भरे जाएंगे।

Latest Sarkari Naukri. नागालैंड लोक सेवा आयोग ने साल 2026 की बड़ी भर्ती निकाली है। इसे कॉमन एजुकेशनल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CESE) के नाम से जाना जाता है। इस परीक्षा के जरिए कुल 178 सरकारी पद भरे जाएंगे।



उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। टेक्नीकल नॉलेज और SCERT विभाग में भी नौकरी (govt jobs 2026) का मौका है। मास्टर डिग्री और नेट (NET) पास युवा आवेदन कर सकते हैं।



पीएचडी (Ph.D) धारकों के लिए भी यह एक सरकारी नौकरी कासुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 मई 2026 है।



किन पदों पर होगा सिलेक्शन

उच्च शिक्षा विभाग (Assistant Professor Posts)

उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के सर्वाधिक पद हैं। इनमें मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:



  • केमिस्ट्री (Chemistry): 14 पद
  • मैथमेटिक्स (Mathematics): 16 पद
  • फिजिक्स (Physics): 15 पद
  • जूलॉजी (Zoology): 15 पद
  • बॉटनी (Botany): 15 पद
  • कॉमर्स और इंग्लिश: क्रमशः 8-8 पद

अन्य पद

  • लेक्चरर (Lecturer): तकनीकी शिक्षा और SCERT विभाग के अंतर्गत।
  • PGT और ग्रेजुएट टीचर (Graduate Teacher): स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए।
  • लाइब्रेरियन और रिसर्च एसोसिएट: विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (SC/ST के लिए 50%)। इसके साथ ही NET/SLET/SET या यूजीसी नियमों के अनुसार Ph.D. होना अनिवार्य है।
  • लेक्चरर (तकनीकी शिक्षा) के लिए: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में प्रथम श्रेणी (1st Class) के साथ B.E./B.Tech. की डिग्री।
  • PGT के लिए: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed. होना आवश्यक है।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 32 साल
  • आयु में छूट: नागालैंड के SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, सरकारी कर्मचारियों को सेवा के सालों के बराबर (अधिकतम 5 साल) और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: UGC पे लेवल 10 (एंट्री पे 57 हजार 700 हजार)।
  • लेक्चरर: ग्रेड-A पे मैट्रिक्स लेवल-13 (15 हजार 600-39 हजार 100 + ग्रेड पे 5 हजार 400 हजार)।
  • PGT: लेवल 11 (40 हजार 800-1 लाख 29 हजार 200 रुपए)।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले npsc.nagaland.gov.in पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी करें (यदि पहले नहीं की है)। OTR बिल्कुल निशुल्क है।
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन करें और CESE 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क के रूप में 300 रुपए+ 25 सुविधा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये खबरें भी पढ़ें...



Latest jobs: NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू की डेट



IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी



UPSSSC Forest Guard 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों भर्ती



इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसा



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026