AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जारी, 3500 पोस्ट
Rahul Garhwal | Feb 28, 2024, 15:36 IST
AIIMS Delhi Vacancy
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
AIIMS Nursing Officer Recruitment
NEW DELHI. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती ( AIIMS Nursing Officer Recruitment ) के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा ( AIIMS NORCET 6 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार aiimsexams.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Bsc (ऑनर्स) नर्सिंग या Bsc नर्सिंग की डिग्री जरूरी।
- उम्मीदवारों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य।
एज लिमिट
- उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को मैक्सिमम उम्र में छूट मिलेगी।
- उम्र की गिनती 17 मार्च 2024 के मुताबिक होगी।
आवेदन के लिए फीस
- सामान्य और OBC - 3 हजार रुपए
- SC/ST/EWS - 2400 रुपए
- PH - कोई फीस नहीं
कितनी मिलेगी सैलरी
वेतनमान-2 के मुताबिक 9300 से 34,800 + ग्रेड-पे - 4600
कैसे होगा चयन ?
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेन्स परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा
- 100 MCQ
- 90 मिनट की परीक्षा
- हर सही जवाब के लिए 1 नंबर
- 3 गलत जवाब देने पर 1 नंबर कटेगा
मेन्स परीक्षा
- 100 MCQ
- 90 मिनट की परीक्षा
- हर सही जवाब के लिए 1 नंबर
- 3 गलत जवाब देने पर 1 नंबर कटेगा
ये खबर भी पढ़िए..
रेलवे ने नहीं निकाली SI-कॉन्स्टेबल की भर्ती, हर जगह चल रहा नोटिस फर्जी
SSC ने 2049 पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी, 10th-12th पास के लिए भी मौका
कैसे करें अप्लाई ?
- ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाइए।
- होम पेज पर Important Announcements में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-6) पर क्लिक करिए।
- नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करिए।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करिए।
- एप्लीकेशन फीस जमा करिए।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखिए।