Ordnance Factory Vacancy: 400 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा (महाराष्ट्र) में 400 पदों पर बड़ी भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकली है। यहां डेंजर बिल्डिंग वर्कर के पदों को भरा जाएगा। मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का यह अच्छा मौका है। इसके लिए संबंधित ट्रेड में एनएसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2026 तय है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
- कुल पद: डेंजर बिल्डिंग वर्कर के कुल 400 पदों पर भर्ती होगी।
- नौकरी का प्रकार: यह शुरुआत में कॉन्ट्रैक्ट या अनुबंध के आधार पर नौकरी है।
- समय सीमा: इस काम को अधिकतम 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
- काम की जगह: ऑर्डनेंस फैक्ट्री के डेंजर बिल्डिंग वाले इलाकों में काम होगा।
- मुख्य जिम्मेदारी: इसमें विस्फोटक और खतरनाक रसायनों को संभालना पड़ता है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास NCVT द्वारा जारी NAC (National Apprentice Certificate) होना अनिवार्य है।
- यह प्रमाण पत्र AOCP (Attendant Operator Chemical Plant) ट्रेड में होना चाहिए।
- इसके अलावा, फीडर ट्रेड्स जैसे केमिकल (Chemical), मैकेनिकल (Mechanical), इलेक्ट्रिकल (Electrical) और अन्य संबद्ध विषयों के उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा (Age Limit - as on 28/03/2026)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 साल और भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि + 3 साल की छूट दी जाएगी।
सैलरी
- सैलरी: आपको हर महीने 19 हजार 900 सैलरी मिलेगी।
- भत्ते: कंपनी नियम के अनुसार महंगाई और मकान किराया भत्ता देगी।
- सालाना बढ़ोतरी: अच्छे काम पर हर साल 3% सैलरी बढ़ाई जाएगी।
- ड्यूटी का समय: वेतन की गणना रोजाना 8 घंटे काम के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ऑर्डनेंस फैक्ट्री भंडारा चयन प्रक्रिया (govt jobs 2026) पूरी तरह से योग्यता और कौशल पर आधारित है:
- मेरिट लिस्ट: NAC परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर (80% वेटेज)।
- ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट: कौशल परीक्षण के आधार पर (20% वेटेज)।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): मूल प्रमाण पत्रों की जांच।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए।
आवेदन कैसे करें?
- फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ निकालें।
- जानकारी भरें: फॉर्म में अपना नाम, पढ़ाई और अनुभव की जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट लगाएं: फोटो और सभी जरूरी सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी साथ लगाएं।
- सेल्फ अटेस्ट करें: सभी कागजों पर अपने हस्ताक्षर करना बिल्कुल न भूलें।
- लिफाफा तैयार करें: लिफाफे पर "Application for Tenure Based DBW" जरूर लिखें।
- पता लिखें: इसे 'चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री भंडारा' के पते पर भेजें।
- पोस्ट करें: फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से ही भेजें।
- तारीख का ध्यान: आपका आवेदन 28 मार्च 2026 तक ऑफिस पहुँच जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें...
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती: 195 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, करें आवेदन
SMC Vacancy में बंपर पदों पर नौकरी, एक अप्रैल से करें आवेदन
AAI Vacancy 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ITI पास युवाओं के लिए भर्ती
UPSC Vacancy: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन