इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती: 195 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, करें आवेदन

Manya Jain | Mar 12, 2026, 18:46 IST
Share
allahabad-high-court-vacancy-2026
allahabad-high-court-vacancy-2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के 195 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप कोर्ट में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 मार्च 2026 को जारी किया गया है। यहां कुल 195 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार मौका (govt jobs 2026) है। आप प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में अपना बेहतरीन करियर बना सकते हैं। इस भर्ती में आप 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन (Latest Sarkari Naukri) कर सकते हैं।इस आर्टिकल में आप आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया भी देख सकते हैं।

पदों की जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 195 पदों को विभाजित किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

  • अनारक्षित (General):81 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):52 पद
  • अनुसूचित जाति (SC):40 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS):19 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST):03 पद
विशेष श्रेणियों जैसे महिलाओं (37 पद),दिव्यांगों (06 पद) और भूतपूर्व सैनिकों (08 पद) के लिए भी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखितपात्रता मानदंडों (Eligibility Criteria)को पूरा करना अनिवार्य है।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  • शॉर्टहैंड:अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) की गति।
  • टाइपिंग:अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • कंप्यूटर ज्ञान:डेटा एंट्री,वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु:21 साल
  • अधिकतम आयु:35 साल (आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)।
  • उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/DFF) को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी,जबकि दिव्यांगों को 15 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I का पद एक राजपत्रित (Gazetted) श्रेणी का पद है। चयनित उम्मीदवारों को7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission)के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

सैलरी: पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56 हजार 100 से 1 लाख 77 हजार 500 तक। इसके अलावा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा देय अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

यह चरण तीन भागों में होगा:

  • पार्ट-A:सामान्य अध्ययन (100 MCQ,200 अंक)।
  • पार्ट-B:कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा (100 अंक)।
  • पार्ट-C:विषयगत अनुवाद (Subjective Translation) (100 अंक)।

शॉर्टहैंड डिक्टेशन टेस्ट

उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड गति का परीक्षण किया जाएगा,जो 200 अंकों का होगा।

साक्षात्कार (Interview)

अंतिम चरण साक्षात्कार (interview) का होगा,जिसके लिए 75 अंक निर्धारित हैं। अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी (General/OBC):₹1,900/-
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस (उत्तर प्रदेश के):₹1,700/-
  • भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit/Credit Card) से किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइटwww.allahabadhighcourt.inयाexams.nta.nic.in/allhcre/पर जाएं।
  • "Recruitment" लिंक पर क्लिक करें और "Private Secretary Grade-I Exam 2026" चुनें।
  • नए पंजीकरण (New Registration) पर क्लिक करें और विवरण भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर (जेपीजी प्रारूप में) स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...

क्या है SSC Fix-Flot New Rule ? खाली पदों की समस्या होगी हल

NEET UG 2026: नीट यूजी फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

UPSC Result 2025: धार के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक

जानें कब जारी होगी MPPSC SET 2026 आंसर-की, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

Tags:
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा