UPSC Result 2025: धार के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक

Anjali Dwivedi | Published:
Share
upsc-result-2025-prakshal-jain-air-8-dhar-success-story
upsc-result-2025-prakshal-jain-air-8-dhar-success-story

UPSC 2025 के परिणाम में धार के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी कानपुर के छात्र रहे प्रक्षाल ने छोटे से कस्बे बाग का नाम रोशन किया है। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी।

News In Short

  • मध्य प्रदेश के धार जिले के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की है।
  • पक्षल के पिता बाग कस्बे में कपड़े के व्यापारी हैं और मां गृहिणी हैं।
  • पक्षल ने आईआईटी कानपुर से फाइनेंस में डिग्री प्राप्त की है।
  • कॉर्पोरेट करियर की जगह उन्होंने देश सेवा (IAS/IFS) के मार्ग को चुना।
  • इस साल यूपीएससी ने विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

News In Detail

जब इरादे फौलादी हों और लक्ष्य बिल्कुल साफ, तो कामयाबी कदम चूम ही लेती है। आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश के धार जिले के एक छोटे से कस्बे बाग के लाल ने इतिहास रच दिया है। यहां के एक साधारण कपड़ा व्यवसायी के बेटे पक्षाल सेक्रेटरी ने देशभर में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कैसा था पक्षल का बचपन

पक्षल की यह सफलता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके पिता निलेश धार के बाग कस्बे में कपड़े का व्यापार करते हैं। एक छोटे से कस्बे में रहकर बड़े सपने देखना और उन्हें हकीकत में बदलना पक्षल ने अपने पिता के संघर्षों से ही सीखा। उनकी मां दीप्ति, जो एक गृहिणी हैं, बताती हैं कि पक्षल बचपन से ही अपनी किताबों में खोया रहता था। घर की सामान्य स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया।

बाग की गलियों से आईआईटी कानपुर तक

पक्षल की शुरुआती शिक्षा बाग की ही मिट्टी में हुई। बचपन के वो दिन जब वह कस्बे के स्कूल जाते थे, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यह लड़का देश की सबसे कठिन परीक्षा का पोस्टर बॉय बनेगा। उच्च शिक्षा के लिए पक्षल इंदौर आए और अपनी प्रतिभा के दम पर देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। वहां से उन्होंने फाइनेंस विषय में अपनी पढ़ाई पूरी की।

आईआईटी की जॉब छोड़ देश सेवा का रास्ता चुना

आईआईटी से निकलने के बाद पक्षाल के पास कॉरपोरेट जगत में ऊंचे पैकेज और ऐशो-आराम वाली नौकरी के कई विकल्प मौजूद थे। लेकिन पक्षल का मन कहीं और था। उन्हें अपनी मिट्टी का कर्ज चुकाना था और देश सेवा के लिए कुछ बड़ा करना था। उन्होंने एक साहसिक निर्णय लिया और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। बिना किसी भटकाव के, अनुशासन और समर्पण के साथ उन्होंने अपनी रणनीति बनाई और पहले ही कुछ प्रयासों में देशभर के शीर्ष 10 टॉपरों की सूची में अपनी जगह बना ली।

मेहनत और अनुशासन ही सफलता का असली मंत्र

पक्षल की उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उन्होंने साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े शहर या नामी कोचिंग संस्थानों से ज्यादा जरूरी खुद पर भरोसा और कड़ी मेहनत है। उनके परिवार के अनुसार, प्रक्षाल ने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और बाहरी दुनिया से दूरी बना ली थी। उनका पूरा ध्यान केवल सिलेबस और रिविजन पर केंद्रित था। आज जब यूपीएससी (UPSC Result 2025) ने 958 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की, तो उसमें प्रक्षाल का नाम 8वें स्थान पर देख पूरा बाग कस्बा खुशी से झूम उठा।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक

UPSC में छत्तीसगढ़ के होनहारों का कमाल; दर्शना सिंह और DSP डायमंड सिंह ध्रुव अब बनेंगे IPS

UPSC Final Result आउट, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ

बढ़ गई UPSC Prelims 2026 आवेदन की आखिरी तारीख, जानें नई डेट

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC Result
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • आईआईटी कानपुर
  • सिविल सेवा
  • पक्षल सेक्रेटरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर