UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक

Manya Jain | Mar 06, 2026, 14:53 IST
Share
upsc-civil-services-exam-results-2025-top-10-toppers-list
upsc-civil-services-exam-results-2025-top-10-toppers-list

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पूरा रिजल्‍ट आप ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

UPSC CSE 2025 Toppers list:UPSC 2025ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस एग्‍जाम में कुल 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। यूपीएससी रिजल्ट आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

0c31b57a-d31
0c31b57a-d31


कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ और https://upsconline.nic.in/ पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं।

ॉ

एमपी से हैं ये टॉपर

भोपाल के ईशान भटनागर ने 5वीं रैंक पाकर नाम रोशन किया। धार के प्रच्छल सेक्रेट्री ने 8वीं रैंक हासिल की है। मध्य प्रदेश के इन बेटों ने टॉप-10 में जगह बनाई। खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की। उन्होंने पुरानी 512वीं रैंक को काफी पीछे छोड़ दिया। कई महिला अधिकारियों ने भी शानदार सुधार किया है। गुना की आईआरएस देवांगी मीणा अब 236वीं रैंक पर हैं। नरसिंहपुर की एसडीएम पूजा सोनी ने 249वीं रैंक पाई। सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल की है। प्रदेश की इन बेटियों ने अपनी काबिलियत फिर साबित की।



3cf582f7-ba5
3cf582f7-ba5


जरूरी डेट्स

UPSC Result (Exam Stage)तिथि (Date)
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)25 मई, 2025
प्रीलिम्स का रिजल्ट (Prelims Result)11 जून, 2025
मुख्य परीक्षा (Main Examination)22 अगस्त, 2025 से शुरू
मेंस का रिजल्ट (Mains Result)11 नवंबर, 2025
इंटरव्यू /व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)जनवरी से फरवरी 2026
अंतिम रिजल्ट (Final Result)6 मार्च 2026

पदों की जानकारी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC CSE 2025) के माध्यम से कुल 979 पद (Vacancies) को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इन पदों के माध्यम से देश की विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी।

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  • केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप 'A' और 'B')
भारत सरकार के नियमों के अनुसार, इन रिक्तियों में SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग (PwBD) श्रेणियों के लिए आरक्षण (Reservation) लागू है। अंतिम रिजल्टों के साथ ही सेवाओं के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

कैटेगिरी वाइज कैंडिडेट्स

  • कुल उम्मीदवार: 958
  • जनरल कैटेगरी: 317
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 306
  • SC (अनुसूचित जाति): 158
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर): 104
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 73

दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के उम्मीदवार

  • PwBD-1: 10 उम्मीदवार
  • PwBD-2: 14 उम्मीदवार
  • PwBD-3: 09 उम्मीदवार
  • PwBD-5: 09 उम्मीदवार

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जिसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें नौ वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर होते हैं जो उम्मीदवार की गहराई और राइटिंग स्किल्स का परीक्षण करते हैं।
  • व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): मुख्य परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल को आंका जाता है।

348 का सिलेक्शन अभी प्रोविजनल

लगभग 348 उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल रखा गया है। इसका मतलब है कि उनके दस्तावेजों (Documents) की अभी पूरी तरह जांच होनी बाकी है। साथ ही, दो उम्मीदवारों का रिजल्ट किसी कारणवश फिलहाल रोक दिया गया है।

मदद के लिए संपर्क

अगर आपको परीक्षा या भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो आप यूपीएससी कैंपस जा सकते हैं। वहां फैसिलिटेशन काउंटर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल वर्किंग डेज (Working Days) में ही उपलब्ध होगी।

मार्कशीट और स्कोर

रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के मार्क्स वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे।

कैसे चेक करें रिजल्ट ?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन: होमपेज पर दाहिनी ओर "What’s New" सेक्शन देखें।
  • रिजल्ट लिंक: वहां आपको “Civil Services Examination 2025 – Final Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • PDF डाउनलोड करें: एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, इसे अपने डिवाइस में सेव या डाउनलोड कर लें।
  • अपना रोल नंबर खोजें: पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए 'CTRL + F' दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • प्रिंट आउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
Education news

ये खबरें भी पढ़ें...

विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन

विदेश में डॉक्टरी की डिग्री लेकर आए, बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, मास्टर माइंड गिरफ्तार

इजरायल का विरोध पड़ा महंगा, पुष्कर में दो ब्रिटिश नागरिकों को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

नगर निगम में इंजीनियर्स के लिए नौकरी, VMC Vacancy 2026 लाई शानदार मौका

Tags:
  • Education news
  • UPSC Result
  • यूपीएससी रिजल्ट
  • UPSC
  • UPSC 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर