PGCIL Vacancy 2026: पावरग्रिड लिमिटेड में 188 पदों पर भर्ती, 11 मार्च है लास्ट डेट

Manya Jain | Mar 06, 2026, 12:52 IST
powergrid apprentice recruitment 2026
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 188 पदों के लिए ITI, डिप्लोमा और डिग्री धारक 11 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL)नेअपरेंटिस भर्ती (govt jobs 2026)का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती (latest sarkari naukri) में188 पदोंको भरा जाएगा। यदि आप टेक्निकल और मैनेजमेंट क्षेत्र में नए ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर्स हैं,तो11 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

पावरग्रिड ने इन 188 पदों को चार मुख्य क्षेत्रों में बांटा गया है। उम्मीदवार अपनी पसंद और पात्रता के अनुसार केवल एक ही क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।



1. वेस्टर्न रीजन-II (WR-II) - मध्य प्रदेश और गुजरात

इस क्षेत्र में कुल55 पदहैं। इसमें ITI इलेक्ट्रिशियन,डिप्लोमा (सिविल/इलेक्ट्रिकल) और ग्रेजुएट इंजीनियरों के साथ-साथ HR एग्जीक्यूटिव और राजभाषा सहायक के पद भी शामिल हैं।



2. नॉर्दर्न रीजन-I (NR-I) - हरियाणा, यूपी और राजस्थान

यहां सबसे अधिक93 पददिए गए हैं। राजस्थान और हरियाणा के प्रोजेक्ट्स में ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की भारी मांग है।



3. अन्य क्षेत्र (SR-II और WR-I)

  • दक्षिणी क्षेत्र (SR-II):कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए 15 पद।
  • पश्चिमी क्षेत्र-I (WR-I):महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए 25 पद।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और योग्यता

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड मेंपूर्णकालिक नियमित (Full-time Regular)डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। पत्राचार (Correspondence) या दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) वाले छात्र पात्र नहीं हैं।



  • ITI इलेक्ट्रिशियन:ITI (इलेक्ट्रिशियन ट्रेड)।
  • डिप्लोमा:इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • ग्रेजुएट:B.E./B.Tech/B.Sc.(इंजीनियरिंग) इलेक्ट्रिकल या सिविल में।
  • HR एग्जीक्यूटिव:MBA (HR) या संबंधित PG डिप्लोमा।
  • राजभाषा सहायक:हिंदी में B.A.और अंग्रेजी का ज्ञान।

आयु सीमा और शर्तें

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age):18 साल।
  • उत्तीर्ण होने की अवधि (Passed Out Period):उम्मीदवार ने अपनी पढ़ाई पिछले 2 सालों के भीतर (12.03.2024 से 11.03.2026 के बीच) पूरी की हो।
  • कार्य अनुभव (Job Experience):यदि आपके पास 1 साल से अधिक का अनुभव है,तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

सैलरी

  • ITI इलेक्ट्रिशियन: 13 हजार 500 रुपए प्रति माह।
  • डिप्लोमा होल्डर्स: 15 हजार रुपए प्रति माह (DBT शामिल)।
  • ग्रेजुएट इंजीनियर/HR/CSR: 17 हजार 500 प्रति माह।
  • अतिरिक्त लाभ: यदि कंपनी आवास उपलब्ध नहीं कराती है, तो 2 हजार 500 रुपए का अतिरिक्त HRA दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

पावरग्रिड अपरेंटिस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमेंकोई लिखित परीक्षा (No Written Exam)या इंटरव्यू नहीं होता है।



  • शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting):शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1:5 के रेश्यो में मेरिट के आधार पर बुलाया जाता है।
  • मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन:अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और पुलिस जांच अनिवार्य है।
  • अनुबंध (Contract):चयनित उम्मीदवारों को NATS/NAPS पोर्टल पर अनुबंध स्वीकार करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

चरण 1: पोर्टल पंजीकरण (Portal Registration)



  • इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमाके लिएNATS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • ITI और अन्य पदोंके लिएNAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी प्रोफाइल 100% पूर्ण करें और अपना पंजीकरण नंबर प्राप्त करें।

चरण 2: पावरग्रिड वेबसाइट पर आवेदन



  • आधिकारिक वेबसाइटwww.powergrid.in पर जाएं।
  • Careers → Engagement of Apprenticesसेक्शन में जाएं।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और अपना पोर्टल पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन जमा करें।

NATS Portal (Degree/Diploma Engineering): Click here



NAPS Portal (ITI/HR/CSR/Rajbhasha): Click here



Official Notification PDF (Southern Region-II): Click here



Official Notification PDF(Northern Region –I): Click here



Official Notification PDF (Western Region - I): Click here



Official Notification PDF (Western Region - II): Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट



बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी सरकारी नौकरी, बस करना होगा ये काम



जल्द जारी होगा India Post GDS रिजल्ट, यहां देखें डिटेल्स



ग्वालियर में शिक्षक बनने का मौका: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भर्ती



Tags:
  • PGCIL
  • Apprentice
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026