बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी सरकारी नौकरी, बस करना होगा ये काम

Anjali Dwivedi | Jan 22, 2026, 14:58 IST
Share
india-post-government-jobs-gds-recruitment
india-post-government-jobs-gds-recruitment

भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों पर भर्ती निकालने वाला है। बिना किसी परीक्षा के केवल 10वीं की मेरिट के आधार पर होगा चयन। 18 से 40 साल तक के युवा कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

News In Short

  • भारतीय डाक विभाग जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।
  • केवल 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
  • चयन का आधार केवल 10वीं के अंकों की मेरिट होगी, कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।
  • अधिसूचना जारी होने के बाद indiapost.gov.in पर फॉर्म भरे जा सकेंगे।
  • 18 से 40 साल के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन, आरक्षित वर्गों को मिलेगी छूट।

News In Detail

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आने वाला है। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 28 हजार 740 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन 18 से 19 फरवरी के बीच होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना होगा
  • अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो
  • 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों में पासिंग मार्क्स होना अनिवार्य है
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए
  • आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए आपको किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। आपकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर होगी भर्ती

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के तहत डाक विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। हालांकि कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसकी जानकारी अभी नोटिफिकेशन जारी होने पर ही सामने आएगी।

आवेदन फीस कितनी है?

India Post GDS के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है।

सैलरी किलनी मिलेगी

ब्रांच पोस्टमास्टर को 12 हजार रुपए से 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी मिलेगी। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक को 10 हजार रुपए से 24 हजार 470 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

पुलिस भर्ती 2026, JKSSB में कांस्टेबल पर बड़ी वैकेंसी, करें आवेदन

स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर होगी सीधी भर्ती: कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा बोनस अंक, ऐसे करें आवेदन

HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Tags:
  • भारतीय डाक विभाग
  • ग्रामीण डाक सेवक
  • सरकारी नौकरी
  • डाक विभाग
  • पोस्टमास्टर
  • India Post
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई