बिजली विभाग भर्ती: 6 हजार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Jun 18, 2026, 18:00 IST
pspcl assistant lineman recruitment 2026
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6289 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आईटीआई पास योग्य उम्मीदवार जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

पंजाब बिजली विभाग ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6 हजार 289 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए विभाग ने दो अलग-अलग आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया जून महीने के दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।



योग्य उम्मीदवार जुलाई के पहले सप्ताह तक आधिकारिक पोर्टल पर फॉर्म भर सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा पास करनी होगी।



दो अलग-अलग नोटिफिकेशन के तहत भरे जाएंगे पद

  • विज्ञापन संख्या CRA 317/2026: इसके तहत असिस्टेंट लाइनमैन के कुल 3 हजार 289 पदों को भरा जाएगा। इस नोटिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेंगे।
  • विज्ञापन संख्या CRA 318/2026: इसके तहत लाइनमैन के 3 हजार पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

असिस्टेंट लाइनमैन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (Matric) पास होना अनिवार्य है।



इसके साथ ही लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना बहुत जरूरी है। जिन छात्रों के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। एक और बड़ी शर्त यह है कि 10वीं स्तर पर पंजाबी भाषा पास होना अनिवार्य है।



सैलरी पैकेज

पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर बहुत अच्छा वेतन मिलेगा। चयनित होने वाले नए कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाएगी।



शुरुआती दौर में कर्मचारियों को 19 हजार 990 रुपए प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही नए कर्मचारियों के लिए 3 साल का प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) लागू रहेगा। प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अन्य भत्तों का लाभ भी मिलने लगेगा।



चयन प्रक्रिया

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Written Exam)

सबसे पहले सभी पात्र उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो आपके ट्रेड और सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे।



2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को स्क्रूटनी के लिए बुलाया जाएगा। यहाँ आपको अपनी 10वीं की मार्कशीट, पंजाबी भाषा का सर्टिफिकेट और आईटीआई की डिग्री दिखानी होगी।



3. मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)

दस्तावेजों की जांच के बाद उम्मीदवारों का अंतिम रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होने का मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही जॉइनिंग लेटर जारी होगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले पंजाब बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Recruitment" लिंक पर जाकर संबंधित विज्ञापन नंबर को चुनें।
  • अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन आईडी बनाएं।
  • अब मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और ट्रेड की जानकारी भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक पहचान पत्र को सही साइज में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले रीचेक करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें...



sarkari naukri: एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन



Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म



सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका



गुना में आजीविका मिशन बना अपनों का मिशन, करोड़ों के घोटाले की आशंका



MP Vehicle Update 2026: एमपी में बिना OTP नहीं बनेगा PUC, जानें नए नियम



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • बिजली विभाग
  • sarkari naukri