PSPCL Vacvancy 2026: 3000 पदों के लिए 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, ये है प्रोसेस

Manya Jain | Apr 09, 2026, 20:19 IST
PSPCL Vacvancy 2026
पंजाब बिजली विभाग (PSPCL) में 3 हजार पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आवेदन 15 अप्रैल से 6 मई 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Govt Jobs 2026. पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने युवाओं को खुशखबरी दी है। विभाग ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां कुल 3 हजार खाली पदों को भरा जाएगा। आईटीआई पास युवाओं के लिए यह बहुत बड़ा मौका है।



आवेदन करने की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 मई 2026 रखी गई है। योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर भरें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जरूर जाएं।



पदों की जानकारी

  • सामान्य (General): 600 पद
  • अनुसूचित जाति (SC - MZB/OT): 1000 से अधिक पद (विभिन्न उप-श्रेणियों सहित)
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 345 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 154 पद
  • दिव्यांग (PwD): 336 पद
  • भूतपूर्व सैनिक (ESM): 108 पद
  • अन्य (FF/SP): शेष पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • मैट्रिकुलेशन: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • ITI प्रमाणपत्र: इलेक्ट्रिशियन (Electrician) या वायरमैन (Wireman) ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र NCVT या SCVT द्वारा जारी होना चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 37 साल
  • छूट: अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को 5 साल, जबकि दिव्यांगों को 10 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।



  • 19 हजार 990 रुपए हर महीने
  • नियुक्ति के बाद उम्मीदवार एक निश्चित प्रोबेशन पीयरेड पर रहेंगे, जिसके दौरान उन्हें केवल 'न्यूनतम स्वीकार्य वेतन' (Minimum Admissible Pay) दिया जाएगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद अन्य भत्ते लागू होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क + GSTकुल राशि
सामान्य/ओबीसी और अन्य1200 + 216 रुपए1416 रुपए
SC और दिव्यांग (PwD)750 + 135 रुपए885 रुपए

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें और Advt No CRA 315/26 का चयन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पंजीकरण (Registration) करें।
  • एलिजिबिलिटी डिटेल्स भरें और अपनी ITI ट्रेड का चयन करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और पंजाबी भाषा का प्रमाण अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी: 08 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 15 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मई 2026
Apply OnlineClick Here
Notification Click here
Official WebsiteClick here

ये भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन



AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन



मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम



इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • आईटीआई
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026