RBI Recruitment 2026: ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Anjali Dwivedi | May 12, 2026, 18:39 IST
rbi-grade-b-officer
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएशन और पीजी पास युवा 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का यह बेहतरीन मौका है।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शानदार अवसर निकाला है। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यदि आप देश के सबसे बड़े बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें।



जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 29 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 20-05-2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • एप्लीकेशन पोर्टल: opportunities.rbi.org.in

सैलरी: चयनित ग्रेड बी अधिकारियों को आकर्षक वेतन के साथ ग्रेड भत्ता, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं RBI के नियमों के अनुसार दी जाती हैं। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती होनी है।



कौन कर सकता है आवेदन?

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



  • ग्रेड B (General): किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (SC/ST/PWBD के लिए 55%)।
  • ग्रेड B (DEPR): इकोनॉमिक्स, इकोनोमेट्रिक्स, फाइनेंस या क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री/PGDM/MBA।
  • ग्रेड B (DSIM): सांख्यिकी (Statistics) या गणित (Mathematics) विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा (Age Limit)



  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 30 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/PwBD) को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)ग्रेड बी की चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होती है:



  1. चरण-I (प्रारंभिक परीक्षा): यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन परीक्षा होती है।
  2. चरण-II (मुख्य परीक्षा): इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के पेपर शामिल होते हैं।
  3. चरण-III (साक्षात्कार): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम व्यक्तित्व परीक्षण (इन्टरव्यू) के लिए बुलाया जाता है।

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS अभ्यर्थी: 850 रुपए (प्लस 18% GST)
  • SC/ST/PwBD अभ्यर्थी: 100 रुपए (सूचना शुल्क)
  • आरबीआई स्टाफ: कोई शुल्क नहीं

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आरबीआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • Current Vacancies सेक्शन में Vacancies पर क्लिक करें और संबंधित भर्ती लिंक चुनें।
  • सीधे आवेदन के लिए ibpsreg.ibps.in/rbisbmar26/ पर विजिट करें।
  • Click here for New Registration पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस



NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी



NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू



IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी





Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • सरकारी नौकरी
  • बैंकिंग सेक्टर