सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, RCFL Vacancy में 188 पद, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Govt Jobs 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) में नई भर्ती की सूचना आ गई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने वैकेंसी (Latest Sarkari Naukri) निकाली है। यहां ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पद खाली हैं। केमिकल विभाग में काम करने का यह मौका है।
आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट देखें। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- बीएससी उम्मीदवार: रसायन विज्ञान (Chemistry) में बीएससी डिग्री, जिसमें भौतिकी (Physics) एक विषय के रूप में हो + AO(CP) ट्रेड में NCVT परीक्षा उत्तीर्ण।
- डिप्लोमा उम्मीदवार: केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा + 1 साल की अप्रेंटिसशिप (BOAT) ट्रेनिंग।
- सैंडविच डिप्लोमा: केमिकल इंजीनियरिंग में 4 साल या 3.5 साल का सैंडविच डिप्लोमा।
- न्यूनतम अंक: सामान्य श्रेणी के लिए 55% और एससी/एसटी के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।
2. आयु सीमा (01-02-2026 तक)
- अनारक्षित (General): अधिकतम 30 साल।
- ओबीसी (NCL): अधिकतम 33 साल।
- एससी / एसटी: अधिकतम 35 साल।
- छूट: भूतपूर्व सैनिकों और 1984 दंगों के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को नियमानुसार 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
सैलरी
- शुरुआती कमाई: पहले 6 महीने की ट्रेनिंग चलेगी, जिसमें आपको हर महीने 22 हजार रुपए स्टाइपेंड (खर्चा) मिलेगा।
- रहने का इंतज़ाम: ट्रेनिंग के दौरान रहने के लिए फ्री हॉस्टल या क्वार्टर मिलेगा (एक कमरे में एक से ज़्यादा लोग रह सकते हैं)।
- पक्की नौकरी: जैसे ही ट्रेनिंग पूरी होगी, आपको A6 ग्रेड पर रख लिया जाएगा। इसमें बेसिक पे 22 हजार रुपए से 60 हजार रुपए के बीच रहेगी।
- इन-हैंड सैलरी: जब भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, घर का किराया और अन्य सुविधाएं) जुड़ेंगे, तो शुरू में आपकी कुल महीने की सैलरी (Gross Salary) लगभग 47 हजार 800 रुपएबनेगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे (90 मिनट, 200 अंक)। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
- दस्तावेज जांच (Document Scrutiny): लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 1:7 के अनुपात में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- कौशल परीक्षण (Skill Test): यह केवल अर्हता (Qualifying) प्रकृति का होगा। इसमें पास होने के लिए सामान्य श्रेणी को 60 और एससी/एसटी को 55 अंक लाने होंगे।
- अंतिम चयन: मेरिट सूची पूरी तरह से ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं।
- HR → RECRUITMENT → APPLY ONLINE के लिंक का चयन करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Hand-written Declaration) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹700 (एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई शुल्क नहीं)।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जरूरी डेट्स
- आवेदन प्रारंभ: 11 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026
- आयु गणना की तिथि: 01 फरवरी 2026)
| Apply Online | Click Here |
| Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
ये खबरें भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन
SSC उम्मीदवारों को मिलेगी 5 साल की उम्र छूट, जानें क्या है पूरा मामला
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट