ONGC में कंसल्टेंट के 32 पदों पर भर्ती, हर महीने 60 हजार रुपए सैलरी

Rahul Garhwal | Apr 27, 2024, 19:33 IST
Recruitment for 32 posts of consultant in ONGC
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने कंसल्टेंट के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ONGC Consultant Recruitment


DISPUR. ONGC ( ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ) ने असम में जूनियर/एसोसिएट कंसल्टेंट के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत प्रोडक्शन, ड्रिलिंग और मैकेनिकल में पद भरे जाएंगे। इच्छुक कैंडिडेट्स ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है।



वैकेंसी की जानकारी



  • जूनियर कंसल्टेंट/एसोसिएट कंसल्टेंट (प्रोडक्शन/ड्रिलिंग) - 28 पोस्ट
  • जूनियर कंसल्टेंट/एसोसिएट कंसल्टेंट (मैकेनिकल) - 4 पोस्ट

क्वालिफिकेशन



प्रोडक्शन/ड्रिलिंग डिसिप्लिन



वर्क ओवर/ड्रिलिंग में कम से कम 10 साल के अनुभव के साथ E-3 से E-6 स्तर पर रिटायर्ड ONGC कर्मचारी।



बी मैकेनिक डिसिप्लिन



वर्क ओवर/ड्रिलिंग में रखरखाव विभाग में कम से कम 10 साल के अनुभव के साथ E-3 से E-6 स्तर पर रिटायर्ड ONGC कर्मचारी।



एज लिमिट



अधिकतम 63 साल



कितनी मिलेगी सैलरी ?



  • जूनियर कंसल्टेंट - 40 हजार रुपए हर महीने
  • एसोसिएट कंसल्टेंट - 60 हजार रुपए हर महीने

कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

ये खबर भी पढ़िए..



UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई



कैसे करें अप्लाई ?



  • ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाइए।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करिए।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके फॉर्म में दी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करिए।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करिए।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करिए।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखिए।

ongc recruitment | Government Job | New Government Job | ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन भर्ती | ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन कंसल्टेंट भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • ONGC
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • New Government Job
  • नई सरकारी नौकरी
  • ongc recruitment
  • ONGC Consultant Recruitment
  • ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन भर्ती
  • ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन कंसल्टेंट भर्ती