RRB ALP Vacancy 2026 में लोको पायलट के 11 हजार पदों पर भर्ती, कब होंगे आवेदन शुरू

Manya Jain | Mar 16, 2026, 14:43 IST
rrb alp vacancy 2026
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11 हजार 127 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। तकनीकी पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका माना जा रहा है।

भारतीय रेलवे में नौकरी चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने हजारों नए पदों को हरी झंडी दी है। असिस्टेंट लोको पायलट (assistant loco pilot) के लिए नई भर्ती शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार कुल 11 हजार 127 खाली पदों को भरा जाएगा।



तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। भर्ती (govt jobs 2026) से जुड़ी हर छोटी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद है। योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें। अपना पसंदीदा रेलवे जोन चुनकर आप आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

रेलवे ने इस बार बंपर नियुक्तियां (Latest Sarkari Naukri) निकाली हैं। सबसे ज्यादा पद पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) और दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में बांटे गए हैं। नीचे दी गई तालिका में आप अपने पसंदीदा जोन की वैकेंसी देख सकते हैं।



रेलवे जोन (Railway Zone)पदों की संख्या (No. of Posts)
मध्य रेलवे (Central Railway)1400
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway)1625
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway)1531
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR)1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway)740
पूर्व मध्य रेलवे (ECR)700
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR)674
पूर्व रेलवे (Eastern Railway)608
उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR)600
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR)541
उत्तर मध्य रेलवे (NCR)457
दक्षिण रेलवे (Southern Railway)250
पश्चिम रेलवे (Western Railway)214
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)200
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR)200
पूर्वोत्तर रेलवे (NER)105
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)06
कुल पद (Total Vacancies)11,127

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास की हो।
  • इसके साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आदि) में ITI (NTC/NAC) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
  • वैकल्पिक: यदि किसी ने 10वीं के बाद इंजीनियरिंग में 3 सालीय डिप्लोमा किया है या बी.ई./बी.टेक (Engineering Degree) की डिग्री प्राप्त की है, तो वे भी आवेदन के पात्र हैं।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 30 साल
  • आयु में छूट (Age Relaxation): सरकारी नियमानुसार ओबीसी (OBC) को 3 साल, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 साल और भूतपूर्व सैनिकों व अन्य आरक्षित वर्गों को भी ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): यह प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है।
  2. CBT-2 (द्वितीय चरण): इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य मेरिट की ओर बढ़ते हैं।
  3. CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा): इसे 'साइकिल टेस्ट' के रूप में भी जाना जाता है, जो उम्मीदवार की मानसिक एकाग्रता की जांच करता है।
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्रों की जांच।
  5. चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination): लोको पायलट के लिए 'A-1' श्रेणी का मेडिकल मानक (विशेषकर आंखों की रोशनी) होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी वर्ग: 500 रुपए
  • SC/ST/Ex-SM/महिला/ट्रांसजेंडर/EBC: ₹250
  • नोट: परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का एक हिस्सा रिफंड कर दिया जाता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्र की RRB (rrb job) वेबसाइट (जैसे rrbpatna.gov.in, rrbajmer.gov.in आदि) पर जाएं।
  • "CEN 2026 RRB ALP Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी और जोन का चुनाव सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Short Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



एमपी बिजली विभाग भर्ती: 979 पदों पर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा चयन



BPSC Civil Judge Vacancy: बिहार में न्यायिक सेवा में निकली जज भर्ती



स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के आवेदन शुरू, मिलेगा 50 लाख तक का पैकेज



महिलाओं के लिए UP Anganwadi Bharti, सीधे मेरिट लिस्ट से सिलेक्शन



Tags:
  • sarkari naukri
  • RRB
  • assistant loco pilot
  • rrb job
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026