एमपी बिजली विभाग भर्ती: 979 पदों पर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा चयन

Manya Jain | Feb 25, 2026, 20:08 IST
Share
madhyapradesh bijli vibhag vacancy 2026 mp sarkari naukri
madhyapradesh bijli vibhag vacancy 2026 mp sarkari naukri

MP Bijli Vibhag Recruitment: मध्य प्रदेश बिजली विभाग में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका आया है। MPCZ ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

मध्य प्रदेश बिजली विभाग में युवाओं के लिए नई भर्ती निकली है। MPCZ ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी के कई पद शामिल हैं। एमपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

इस भर्ती (mp sarkari naukri) में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन के लिए आपसे कोई फीस नहीं ली जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। अगर आप भी एमपी बिजली विभाग में काम करना चाहते हैं तो जल्द ही आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल इस भर्ती की आवेदन तारीखें सामने नहीं आई हैं। अपडेट के लिए एमपी बिजली विभाग की बेबसाइट चेक करते रहें।

पदों की जानकारी

MP बिजली विभाग भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। विभाग ने इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और इंजीनियर सहित कई ट्रेडों के लिए आवेदन मांगे हैं।

प्रमुख पद (Major Posts):

  • इलेक्ट्रीशियन (Electrician): तकनीकी कामों के लिए।
  • लाइनमैन (Lineman): इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन और रखरखाव के लिए।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator): डेटा एंट्री और ऑफिस वर्क के लिए।
  • स्टेनोग्राफर (Stenographer - Hindi/English): प्रशासनिक सहायता के लिए।
  • इंजीनियर (Civil/Electrical): प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और तकनीकी निरीक्षण के लिए।
  • एग्जीक्यूटिव (HR/Accountant): मानव संसाधन और लेखा विभाग के लिए।

शैक्षणिक योग्यता

  1. आईटीआई पद: संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन/लाइनमैन) में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  2. डिप्लोमा पद: संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं।
  3. स्नातक पद: ग्रेजुएशन (Graduate) या संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक है (जैसे HR या अकाउंटेंसी के लिए)।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 साल
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 29 साल
  • आयु में छूट: आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी

  • ITI उत्तीर्ण: 8 हजार 500 हर महीने (Per Month)
  • डिप्लोमा होल्डर्स: 9 हजार हर महीने (Per Month)
  • स्नातक (Graduate): 10 हजार हर महीने (Per Month)

चयन प्रक्रिया

MP बिजली विभाग भर्ती 2026 में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट (Merit List) के आधार पर होगा। यह मेरिट उम्मीदवारों द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता (ITI/डिप्लोमा/ग्रेजुएट) के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले MPCZ की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  2. नोटिफिकेशन पढ़ें: आवेदन करने से पहले MP Bijli Vibhag Notification 2026 PDF को ध्यान से पढ़ें।
  3. पंजीकरण करें: पोर्टल पर अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ और मार्कशीट की स्कैन कॉपी सावधानीपूर्वक अपलोड करें।
  5. फॉर्म की जांच: सबमिट करने से पहले सभी कॉलम को दोबारा चेक करें ताकि कोई गलती न हो।
  6. सबमिट करें: आवेदन शुल्क शून्य है, इसलिए सीधे फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Notification PDF

Short Notification

Official Website

ये भी पढ़ें...

एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू

JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती

सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बिजली विभाग
  • sarkari naukri
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • mp sarkari naukri
  • एमपी बिजली विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच