RVSKVV Vacancy 2026: एमपी के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, आज लास्ट डेट

Manya Jain | May 06, 2026, 19:11 IST
RVSKVV Vacancy 2026
RVSKVV ग्वालियर में प्रोफेसर के 27 पदों पर भर्ती निकली है। कृषि क्षेत्र के मेधावी छात्र असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) में नई भर्ती निकली है। यहां असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पद खाली हैं। कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां होंगी। कृषि रिसर्च में रुचि रखने वालों के लिए बड़ा मौका है।



मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। जरूरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 22 मई 2026 तक जरूर अप्लाई करें।



इतने पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम (Name of Post)कुल पद (Total Posts)वेतन स्तर (Pay Level)
एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)07लेवल 13A
असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)20लेवल 10
कुल पद (Total)27

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)

  • योग्यता: संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (Master Degree)।
  • अनिवार्य: पीएचडी (Ph.D) की उपाधि होना आवश्यक है।
  • अनुभव: शिक्षण या अनुसंधान के क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव।

2. असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)

  • योग्यता: स्नातक (Bachelor Degree) में 50% और संबंधित विषय में मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक।
  • अनिवार्य: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने पीएचडी की है, उन्हें नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।



  • एसोसिएट प्रोफेसर: 1 लाख 31 हजार 400 से 2 लाख 17 हजार 200 रुपए हर महीने
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 57 हजार 700 से 1 लाख 82 हजार 400 रुपए हर महीने
  • इसके अतिरिक्त, नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा:



श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क + पोर्टल चार्जकुल (GST अतिरिक्त 18%)
UR/OBC (अनारक्षित/ओबीसी)1000 + 200 रुपए1200 + 18% GST
SC/ST/PWD (आरक्षित)500 + 200 रुपए700 + 18% GST

आयु सीमा (Age Limit - 01/05/2026 तक)

पद (Post)न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
एसोसिएट प्रोफेसर21 साल45 साल
असिस्टेंट प्रोफेसर21 साल40 साल
  • आयु में छूट: मध्यप्रदेश सरकार के नियमानुसार एससी/एसटी/ओबीसी (SC/ST/OBC) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 05 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. मेरिट लिस्ट (Merit List): शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rvskvv.net/ पर जाएं।
  • 'Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, मार्कशीट) स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की जांच कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन डेट: 05 मई 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 06 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम डेट: 22 मई 2026

Apply Online



Associate Professor



Assistant Professor



Official Website



ये भी पढ़ें...



2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल



मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बाउंसर तैनात कर रहे पैरेंट्स, जानें वजह



SSB GD Constable 2026: स्पोर्ट्स कोटे में 404 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



MP Shikshak Bharti 2026: अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, TET के लिए भी दी जाएगी ट्रेनिंग



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी
  • नई भर्ती
  • NET