2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल
Sanjay Sharma | Apr 30, 2026, 17:14 IST
mp-atithi-shikshak-bharti 2026
MP में 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती 2 मई से शुरू होगी। "पोर्टल 3.0" के जरिए चयन पूरी तरह डिजिटल और मेरिट आधारित होगा। प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्कूलों में नियुक्तियां की जाएंगी।
News in Short
Guest Teacher Recruitment) की प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। इस बार विभाग ने पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 शुरू किया गया है।
2 मई 2026 से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयवार पद करीब 10 हजार पदों को भरने की तैयारी है। हाल ही में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि अब चयन का आधार पूरी तरह से डिजिटल स्कोर कार्ड और मेरिट होगा।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस वर्ष भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
जो अभ्यर्थी पहली बार अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पोर्टल 3.0 पर फ्रेश रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से अपनी आईडी जनरेट करनी होगी।
पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को अपनी पुरानी आईडी से लॉगिन कर प्रोफाइल अपडेट (Profile Update) करना अनिवार्य है। इसमें उन्हें अपनी नवीनतम शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक डिग्री (B.Ed/D.El.Ed) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के अंक अपडेट करने होंगे।
अतिथि शिक्षक भर्ती में सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन है। बिना वेरिफिकेशन के आवेदक का स्कोर कार्ड (Score Card) जनरेट नहीं होगा, और बिना स्कोर कार्ड के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना असंभव है।
अतिथि शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
अतिथि शिक्षकों ने 29 अप्रैल को भोपाल के अंबेडकर पार्क में बड़ा आंदोलन किया था। अतिथि शिक्षक सरकार द्वारा वार्षिक अनुबंध का वादा तोड़ने और डीपीआई द्वारा 30 अप्रैल से कार्यमुक्त करने से नाराज हैं।
उनके आंदोलन से प्रदेश में सरकार की छवि पर खराब असर पड़ने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आया है। उनकी नाराजगी को संभालने के लिए डीपीआई द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया के संबंध में नया आदेश जारी किया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
UPCISB Recruitment 2026: क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2085 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
PCMC Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए 407 पदों पर निकली भर्ती
क्या आप भी करते हैं Axis Bank में काम, तो ये खबर पढ़कर लग सकता है झटका
ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म
- 2 मई 2026 से अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी
- करीब 10 हजार पदों पर ऑनलाइन पोर्टल 3.0 से भर्ती
- नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन, पुराने प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी
- सत्यापन नहीं होने पर चयन से हो जाएंगे बाहर
- प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर पर मेरिट से चयन
2 मई 2026 से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयवार पद करीब 10 हजार पदों को भरने की तैयारी है। हाल ही में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि अब चयन का आधार पूरी तरह से डिजिटल स्कोर कार्ड और मेरिट होगा।
एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026
| गतिविधि (Activity) | तिथि (Date) |
| नया पंजीयन (New Registration) शुरू | 02 मई 2026 |
| पुराने आवेदकों का प्रोफाइल अपडेट | 12 मई 2026 से |
| दस्तावेज अपलोड और सत्यापन | पोर्टल पर अधिसूचित समयसीमा के भीतर |
पोर्टल 3.0 पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया
1. नए आवेदकों के लिए (For New Applicants)
2. पूर्व रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए (For Old Applicants)
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और स्कोर कार्ड
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
- आवेदकों को पोर्टल पर अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद संकुल प्राचार्य (Cluster Principal) के पास मूल डाक्यूमेंट्स के साथ जाना होगा।
- प्राचार्य ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर जानकारी को एक्सेप्ट या रिजेक्ट करेंगे।
- यदि आवेदन रिजेक्ट होता है, तो आवेदक उसे सुधार कर दोबारा जमा कर सकता है।
चयन का आधार: मेरिट और स्कोर कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता (Academic Record): 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट के अंक।
- व्यावसायिक योग्यता: बी.एड (B.Ed) या डी.एल.एड के अंक।
- पात्रता परीक्षा (TET): शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों को विशेष वेटेज दिया जाएगा।
- अनुभव: पूर्व में अतिथि शिक्षक के रूप में किए गए कार्य का अनुभव अंक।
सावधानियां और निर्देश
- अधूरी योग्यता: यदि बी.एड या अन्य कोर्स का रिजल्ट वेटिंग है, तो वेरिफिकेशन नहीं होगा।
- मल्टीपल आईडी: यदि किसी आवेदक के पास एक से अधिक आईडी है, तो अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज कराना अनिवार्य है।
- डाक्यूमेंट्स: बिना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के संकुल प्राचार्य (Cluster Principal) वेरिफिकेशन नहीं करेंगे।
अधिकारियों की जवाबदेही और निगरानी
नाराजगी देख बदली व्यवस्था
उनके आंदोलन से प्रदेश में सरकार की छवि पर खराब असर पड़ने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आया है। उनकी नाराजगी को संभालने के लिए डीपीआई द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया के संबंध में नया आदेश जारी किया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
UPCISB Recruitment 2026: क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2085 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
PCMC Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए 407 पदों पर निकली भर्ती
क्या आप भी करते हैं Axis Bank में काम, तो ये खबर पढ़कर लग सकता है झटका
ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari