SBI Job Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चाहिए नौकरी, तो इस भर्ती में जल्दी करें आवेदन

Manya Jain | May 15, 2026, 19:18 IST
SBI Job Vacancy
SBI भर्ती 2026 (SBI Recruitment 2026) के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन आमंत्रित हैं। 13 मई से 02 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

Govt Jobs 2026. भारतीय स्टेट बैंक ने नई भर्ती का ऐलान किया है। बैंक में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद खाली हैं। इस सरकारी नौकरीभर्ती के जरिए कुल 100 पद भरे जाएंगे। यह पूरी तरह से एक नियमित सरकारी बैंक जॉब है।



आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में रखी गई है। फॉर्म भरने की शुरुआत 13 मई 2026 से होगी। आप 2 जून 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 2 जून है।



एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अप्लाई करें।



जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13-05-2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02-06-2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 02-06-2026

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के कुल 100 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद MMGS-II (Middle Management Grade Scale II) के अंतर्गत आते हैं।



एजुकेशनल क्वालिफिकेशन & एक्सपीरियंस

उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तों को पूरा करना होगा। सामान्यतः इस स्तर के पदों के लिए फाइनेंस में विशेषज्ञता के अनुभव की जरूरत होती है।



इतनी मिलेगी सैलरी

SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर की नौकरी पाने वालों को अच्छी सैलरी मिलेगी। MMGS-II ग्रेड में सैलरी के साथ महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और बैंक की और सुविधाएं भी मिलती हैं। यही वजह है कि इसे भारत की बेहतरीन बैंकिंग जॉब्स में गिना जाता है।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर जाएं।
  • Join SBI' टैब के अंदर "Current Openings" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/05) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके 'New Registration' करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अनुभव को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई



छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग



MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त



Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • सरकारी बैंक
  • SBI
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026