SBI Vacancy 2026: रिजॉल्वर के 105 पदों पर वैकेंसी, रिटायर्ड अधिकारी कर सकते हैं आवेदन
Latest Sarkari Naukri. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। बैंक ने रिजॉल्वर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यहां कुल 105 पदों को भरा जाएगा। यह नौकरियां पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी।
अनुभव वाले लोग इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। अधिकतम 65 साल की उम्र वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50 हजार तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें वेबसाइट पर दी गई हैं। समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में पूरा करें।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता
- आवेदक एसबीआई (SBI) या इसके सहयोगी बैंकों का रिटायर्ड अधिकारी होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास बैंकिंग संचालन और रिजॉल्वर की भूमिका से संबंधित कार्यों का व्यापक अनुभव होना चाहिए।
2. अनुशासनात्मक रिकॉर्ड
- बैंक की छवि और फंक्शनलिटी बनाए रखने के लिए, आवेदक का रिकॉर्ड क्लीन होना चाहिए।
- पिछले 5 सालों के दौरान उम्मीदवार पर कोई मेजर पेनल्टी (Major Penalty) नहीं लगी होनी चाहिए।
3. आयु सीमा (Age Limit)
- इस भर्ती (govt jobs 2026) की सबसे आकर्षक बात इसकी आयु सीमा है। आवेदन करने की अधिकतम आयु 65 सालों निर्धारित की गई है, जो वरिष्ठ नागरिकों को फिर से काम करने का मौका देती है।
सैलरी
- 45 हजार से 50 हजार रुपए के बीच हर महीने।
- चूंकि यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित पद है, इसलिए अन्य भत्ते बैंक की कॉन्ट्रैक्ट नीतियों के अनुसार मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों को उनके अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर छांटा जाएगा।
- इंटरव्यू (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट (Merit List): साक्षात्कार में प्रदर्शन और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजॉल्वर पद से संबंधित विज्ञापन खोजें और 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और एक यूजरनेम एवं पासवर्ड जेनरेट करें।
- लॉग इन करने के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और रिटायरमेंट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म का प्रिव्यू (Preview) देखें और कोई गलती न होने पर 'Submit' करें।
- सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग
MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त
LIC HFL Vacancy 2026: HFL ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन
Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया