SCR Railway Vacancy: आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में जॉब, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 14, 2026, 15:32 IST
South Central railway vacancy
दक्षिण मध्य रेलवे ने 2801 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में काम सीखने का यह बहुत बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन (Latest Sarkari Naukri) जारी कर दिया है। यहां एक्ट अपरेंटिस के कुल 2801 पद खाली हैं। आईटीआई पास छात्रों के लिए यह काम सीखने का बड़ा मौका है। भारतीय रेलवे के साथ जुड़ने का यह सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। कई राज्यों के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 1258 पद
  • फिटर (Fitter): 539 पद
  • एसी मैकेनिक (AC Mechanic): 251 पद
  • वेल्डर (Welder): 202 पद
  • कोपा (COPA): 181 पद
  • डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic): 105 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (Electronic Mechanic): 88 पद
  • अन्य (Machinist, Painter, Carpenter, आदि): 177 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025-26 (South Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।



1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

योग्यता की शर्तें बहुत आसान हैं। आपके पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें कम से कम 50% अंक होने अनिवार्य हैं। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) जरूरी है। यह सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो। बिना इन दस्तावेजों के आप आवेदन नहीं कर पाएंगे। अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट पहले ही तैयार रख लें। सभी कागजात सही होने पर ही फॉर्म भरें।



2. आयु सीमा (Age Limit - 11.04.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 15 साल
  • अधिकतम आयु: 24 साल
  • आयु में छूट: एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांगों (PwBD) को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: कोई परीक्षा नहीं

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं (govt jobs 2026) होगा। चयन विशुद्ध रूप से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा:



  • औसत अंक: आपकी 10वीं और आईटीआई के नंबरों को जोड़ा जाएगा। फिर इनका औसत (Average) निकाल कर मेरिट बनेगी।
  • बराबरी होने पर: अगर दो लोगों के नंबर एक जैसे होते हैं। तो जिसकी उम्र ज्यादा होगी, उसे पहले चुना जाएगा।
  • कागजों की जांच: नाम आने पर आपको अपने असली सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। शॉर्टलिस्ट होने के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू होगी।
  • मेडिकल फिटनेस: आपको अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी साथ लाना होगा। सभी दस्तावेज सही होने पर ही नौकरी पक्की होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹100/-
  • एसटी/एससी/महिला/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं (Exempted)

आवेदन कैसे करें?

  • NAPS रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना नाम दर्ज करें। यहाँ से आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
  • वेबसाइट खोलें: अब SCR की ऑफिशियल वेबसाइट पर 'RRC/SC' वाले पेज को चुनें।
  • रजिस्टर करें: अपना राज्य, जिला और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अपनी ईमेल आईडी भी बिल्कुल सही भरें।
  • जानकारी भरें: फॉर्म में अपनी पढ़ाई और ट्रेड की पसंद को ध्यान से चुनें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी बिल्कुल सही लिखें।
  • कागजात अपलोड करें: अपनी फोटो और हस्ताक्षर के साथ 10वीं और ITI के सर्टिफिकेट अपलोड करें। अगर जाति या मेडिकल सर्टिफिकेट है, तो उसे भी स्कैन करके लगाएं।
  • फीस और प्रिंट: आखिर में फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। अपने पास रखने के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



IAF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 29 मार्च तक आवेदन



छत्तीसगढ़ में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती



सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BFUHS Staff Nurse Vacancy में करें आवेदन



DSSSB Vacancy 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 911 पदों पर सरकारी नौकरी, करें आवेदन



Tags:
  • South Central Railway
  • रेलवे
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026