सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BFUHS Staff Nurse Vacancy में करें आवेदन

Manya Jain | Mar 13, 2026, 15:20 IST
Share
BFUHS Staff Nurse Vacancy
BFUHS Staff Nurse Vacancy

पंजाब सरकार 672 स्टाफ नर्सों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

नर्सिंग में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका है। यहां सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो गई है।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मार्च 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM (General Nursing & Midwifery) में डिप्लोमा या B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए।
  • पंजीकरण: उम्मीदवार का पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (PNRC), चंडीगढ़ के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • भाषा: उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय अनिवार्य रूप से पास किया हो।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01 जनवरी 2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 37 साल
  • आयु में छूट: एससी/बीसी श्रेणी के लिए 5 साल, दिव्यांगों (PwD) के लिए 10 साल और सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 साल तक है।

सैलरी

स्टाफ नर्स : 29 हजार 200 रुपए से 92 हजार 300 रुपए हर महीने (पे मैट्रिक्स के अनुसार)। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): कुल 90 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें नर्सिंग पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. अनुभव (Experience): अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित किए गए हैं (प्रत्येक साल के अनुभव के लिए अंक दिए जाएंगे)।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनितों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

  • सामान्य और अन्य श्रेणियां: 2,360 (2,000 + 18% GST)
  • अनुसूचित जाति (SC): 1,180 (1,000 + 18% GST)

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Staff Nurse Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • "New Registration" करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • शैक्षणिक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें...

क्या है SSC Fix-Flot New Rule ? खाली पदों की समस्या होगी हल

NEET UG 2026: नीट यूजी फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

UPSC Result 2025: धार के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती: 195 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, करें आवेदन

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा