एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई
Latest Sarkari Naukri:एसबीआई ने देश भर में 7 हजार 150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख अब बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी गई है। पहले फॉर्म भरने की अंतिम समय सीमा 8 जून 2026 तक तय थी। मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। चयनित युवाओं को हर महीने 15 हजार रूपए का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।
तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी इस ऑफिशियल भर्ती की समय सीमा में बदलाव किया है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 रखी गई थी। तकनीकी कारणों और छात्रों की मांग पर इसे 7 दिन आगे बढ़ाया गया है।
अब इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू की गई थी। अंतिम समय में वेबसाइट सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए तुरंत अप्लाई करें।
एलिजिबिलिटी क्राईटेरिया
एसबीआई ने इस पद पर भर्ती के लिए कुछ खास शैक्षणिक और व्यक्तिगत योग्यताएं तय की हैं:
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदक की यह डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी हो चुकी हो।
आप जिस राज्य से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का पूरा ज्ञान होना चाहिए। आपको स्थानीय भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 20 साल
अधिकतम आयु: 28 साल
विशेष छूट: उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांगों को अधिकतम आयु में सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
एसबीआई अप्रेंटिस पद पर अंतिम रूप से चुने गए युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस एक साल की प्रशिक्षण अवधि में हर महीने 15 हजार रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।
इस मानदेय के अलावा कोई अन्य भत्ता या एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं दिया जाएगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने पर बैंक की तरफ से अप्रेंटिसशिप का एक सर्टिफिकेट मिलेगा। यह सर्टिफिकेट भविष्य की बैंक नौकरियों में बहुत काम आता है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹300/-
- एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग:निशुल्क (कोई फीस नहीं)
- भुगतान का प्रकार: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई) से ही स्वीकार होगा।
चयन प्रक्रिया: परीक्षा का नया पैटर्न और जरूरी डाक्यूमेंट्स
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती (govt jobs 2026) में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा। पूरी प्रक्रिया योग्यता के आधार पर तय की गई है।
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Exam)
पहला चरण 60 मिनट की एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा का होगा। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, मैथ्स और रीजनिंग कंप्यूटर से 25-25 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा पास करने के बाद स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद सफल छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए गए सिग्नेचर।
आधार कार्ड या कोई वैध आईडी प्रूफ।
ग्रेजुएशन की फाइनल मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट।
जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना फॉर्म भरना होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Careers" सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती लिंक को चुनें।
- "Click here for New Registration" पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करें।
- अपने डाक्यूमेंट्स, फोटो और साइन को बताई गई साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फाइनल फॉर्म सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ें...
E85 फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत, कौन सी गाड़ियां चलेंगी?
सीएम मोहन यादव ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर बोली बड़ी बात, कांग्रेस में मची खलबली
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सीट हथियाने के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारेगी भाजपा
गुजरात में सिलेक्शन बोर्ड भर्ती: 776 पदों पर मौका, जानें योग्यता