गुजरात में सिलेक्शन बोर्ड भर्ती: 776 पदों पर मौका, जानें योग्यता

Manya Jain | Jun 06, 2026, 20:20 IST
Share
gsssb-cce-5370-post-vacancy-graduates-can-apply
gsssb-cce-5370-post-vacancy-graduates-can-apply

गुजरात सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने सब अकाउंटेंट और ऑडिटर सहित कुल 776 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

गुजरात सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने क्लास 3 के पदों पर भर्ती निकाली है।इस सरकारी भर्ती के माध्यम से कुल 776 खाली पदों को भरा जाएगा।ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी।भर्ती में सब अकाउंटेंट,ऑडिटर और डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर के पद शामिल हैं।चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

पदों की जानकारी

बोर्ड ने इस भर्ती के तहत कुल 776 पदों को दो मुख्य भागों में विभाजित किया है।

  • सब अकाउंटेंट या सब-ऑडिटर (क्लास 3):इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 671 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • अकाउंटेंट / ऑडिटर / डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर / इंस्पेक्टर:प्रशासनिक विंग के तहत इस विभाग में कुल 105 पद खाली हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास बीकॉम (B.Com),बीबीए (BBA),बीसीए (BCA) या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • मैथ्स,स्टैटिसटिक्स या इकोनॉमिक्स विषयों से बीए या बीएससी करने वाले भी इसके पात्र हैं।
  • विशेष ध्यान दें:सीए (CA) और आईटी (IT) स्ट्रीम से बीएससी या एमएससी करने वाले छात्रों को आवेदन की अनुमति नहीं है।
  • आवेदकों को गुजराती और हिंदी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य है।

2. निर्धारित आयु सीमा (Age Limit)

उम्र की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे एससी,एसटी,एसईबीसी और ईडब्ल्यूएस को 5 साल तथा दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क और भुगतान की जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जून 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
  • सामान्य वर्ग (General): प्रिलिम्स परीक्षा के लिए ₹500 और मेन्स परीक्षा के लिए ₹600 शुल्क है।
  • आरक्षित वर्ग (Reserved): प्रिलिम्स के लिए ₹400 और मेन्स परीक्षा के लिए ₹500 फीस तय है।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगा। इसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्र ही अगले चरण में जाएंगे।

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा पूरी तरह से वर्णनात्मक (Descriptive) होगी,जिसमें आपको उत्तर विस्तार से लिखने होंगे।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

दोनों लिखित परीक्षाओं की मेरिट में आने वाले छात्रों को स्क्रूटनी के लिए बुलाया जाएगा। यहां आपके सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच के बाद फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।

सैलरी पैकेज

  • सब अकाउंटेंट / सब ऑडिटर:इस पद पर नौकरी मिलने के बाद पहले 5 सालों तक हर महीने 26,000 रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा। 5 साल पूरे होने के बाद रेगुलर पे स्केल लेवल 4 लागू होगा,जिसमें सैलरी 25 हजार500 रुपए से 81 हजार रुपएतक हो जाएगा।
  • अकाउंटेंट / डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर:इन उच्च पदों पर पहले 5 सालों तक हर महीने 49 हजार600 रुपए का फिक्स वेतन दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 का लाभ मिलेगा,जिससे सैलरी ₹39 हजार900 रुपए से ₹1,12 हजार600 रुपए प्रति माह हो जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले गुजरात सरकार के आधिकारिक भर्ती पोर्टलojas.gujarat.gov.inपर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर "Online Application" के विकल्प पर क्लिक करें और GSSSB भर्ती को चुनें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • अब मुख्य फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता,डिग्री के अंक और पसंदीदा पदों का विवरण भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

ये भी पढ़ें...

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीधी भर्ती: 100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

MPPSC में ADPO के 17 पदों के लिए 20 हजार आवेदन, वजह 11 साल में तीसरी भर्ती

रायपुर एम्स में भर्ती : 30 जूनियर रेजीडेंट पदों के लिए आवेदन शुरू

एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव! अब विभाग नहीं खुद ईएसबी लेगा मेडिकल टेस्ट

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई