Testbook को बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट की तलाश, जल्दी करें अप्लाई

Rahul Garhwal | Mar 14, 2024, 16:11 IST
Testbook Recruitment
प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। Testbook में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट की वैकेंसी निकली है। 6 महीने एक्सपीरियंस्ड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

Testbook Business Development Associate Recruitment


NEW DELHI. Testbook ने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर भर्ती निकाली है। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट स्टूडेंट्स को कंपनी और कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में बताने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये भर्ती इनसाइड सेल्स में होगी।



क्या होगी जिम्मेदारी



  • संभावित छात्रों को किसी प्रोडक्ट के बारे में इन्फॉर्म करना और उन्हें बेहतर करियर डिसीजन लेने में मदद करना।
    कंपनी या प्रोडक्ट के बारे में किए सवालों के जवाब देना।
    स्टूडेंट्स की जरूरतों के हिसाब से सेल करना।
    जरूरत पड़ने पर फील्ड सेल्स टीम को सीधे संपर्क करना।
    सेल्स रिपोर्ट बनाना और समय-समय पर CRM में अपडेट करना।
    सटीक तरीके से ऑर्डर लेना और प्रोसेस करना।
    सेल्स कोटा पूरा करने और भविष्य की सेल्स को सुविधाजनक बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।
    कॉल और सेल्स का रिकॉर्ड रखें और उपयोगी जानकारियों को नोट करना।

क्वालिफिकेशन



इस पद पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है।



अनुभव



सेल्स/बिजनेस डेवलपमेंट/ वॉइस प्रॉसेस में 6 महीने से लेकर 2 सालों तक का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है।



ये खूबी भी जरूरी



  • एक्सीलेंट इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए।
    स्ट्रॉन्ग नेगोसिएशन स्किल्स होनी चाहिए।
    इफेक्टिव प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स के साथ सॉलुशन ओरिएंटेड होना चाहिए।
    कस्टमर सेंट्रिक अप्रोच होनी चाहिए।
    पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ सीखने और एक्सीलेंसी पाने की इच्छा होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए..



NHPC में 280 पदों पर निकली भर्ती, सालाना 15 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी



इंडियन बैंक ने 146 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख



कितनी मिलेगी सैलरी ?



बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट की जॉब लोकेशन दिल्ली में होगी। जानकारी के मुताबिक सालाना 3.9 लाख रुपए से 7.6 लाख रुपए तक सैलरी मिल सकती है।



नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट अप्लाई करें



testbook.hire.trakstar.com/jobs/fk022wd/



Tags:
  • private job
  • new private job
  • प्राइवेट नौकरी
  • Testbook Recruitment
  • Testbook Business Development Associate Recruitment
  • Testbook भर्ती
  • Testbook बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट भर्ती
  • नई प्राइवेट नौकरी