यूपी कोआपरेटिव बैंक भर्ती में 2 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सहकारी बैंक में बड़ी भर्ती आई है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने निकाली है। इसमें कुल 2 हजार 85 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
बैंकिंग और टेक्निकल सर्विसेज के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जरूर जाएं।
पदों की जाानकरी
केटेगरी 1: प्रबंधकीय पद (Managerial Posts)
- मैनेजर (जिला सहकारी बैंक): 65 पद
केटेगरी 2: कनिष्ठ प्रबंधकीय और तकनीकी पद (Junior Managerial & Technical)
- जूनियर मैनेजर: 486 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य/कंप्यूटर): 52 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल): 34 पद
केटेगरी 3: लिपिक और तकनीकी सहायता पद (Clerical & Support Posts)
- असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग सहायक): 953 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य): 78 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल): 218 पद
- लेखाकार/असिस्टेंट अकाउंटेंट: 58 पद
- स्टेनोग्राफर/जूनियर असिस्टेंट/टाइपिस्ट: 128 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी विशिष्ट योग्यता की जांच अवश्य करें:
- मैनेजर/जूनियर मैनेजर: वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट + 'O' लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र। बी.टेक (CS/IT) या एमबीए (बैंकिंग/फाइनेंस) वाले भी पात्र हैं।
- असिस्टेंट/कैशियर: किसी भी विषय में 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट + NIELIT से CCC या उच्चतर प्रमाणपत्र।
- असिस्टेंट इंजीनियर (AE): संबंधित ट्रेड (सिविल/इलेक्ट्रिकल) में बी.ई./बी.टेक डिग्री।
- जूनियर इंजीनियर (JE): संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री।
- लेखाकार (Accountant): बी.कॉम डिग्री + 'O' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा।
- स्टेनोग्राफर: ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड गति (80 शब्द प्रति मिनट) + CCC प्रमाणपत्र।
आयु सीमा (Age Limit - 01 जनवरी 2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- छूट: उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
UPCISB भर्ती 2026 (UPCISB Selection Process) में पदों के अनुसार निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है, तो स्क्रीनिंग के लिए।
- मुख्य परीक्षा (Mains): सभी पदों के लिए अनिवार्य लिखित परीक्षा।
- साक्षात्कार (Interview): केवल केटेगरी 1 और 2 के प्रबंधकीय पदों के लिए।
- कौशल परीक्षण (Skill Test): स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
सैलरी
- मैनेजर (केटेगरी 1): 29 हजार – 88 हजार रुपए (बैंक के अनुसार अलग-अलग)
- असिस्टेंट इंजीनियर (AE): 56 हजार 100 – 1 लाख 77 हजार 500 रुपए (लेवल-10)
- जूनियर इंजीनियर (JE): 35 हजार 400 – 1 लाख 12 हजार 400 रुपए (लेवल-6)
- असिस्टेंट/कैशियर: 24 हजार 50 – 64 हजार 480 रुपए
- जूनियर असिस्टेंट: 19 हजार 900 – 63 हजार 200 रुपए (लेवल-2)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
- "Combined Co-operative Banking Examination 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण (New Registration) के लिए अपनी बुनियादी जानकारी भरें।
- आवेदन पत्र में शैक्षणिक विवरण और पद का चयन करें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...
NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू की डेट
IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
UPSSSC Forest Guard 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों भर्ती
इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसा