UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई भर्ती निकाली है। प्रयागराज से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। यह भर्ती विशेष रूप से बी.एड. विभाग के लिए है। इस बार कुल 107 पदों को भरा जाएगा। सैलरी 15 हजार 600 रुपए से लेकर 39 हजार रुपए तक है। साथ ही 6 हजार रुपए का ग्रेड पे भी मिलेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 27 मई 2026 आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 28 अप्रैल 2026
- आवेदन एवं शुल्क भुगतान की आखिरी मेरिट तिथि: 27 मई 2026
- परीक्षा तिथि (Exam Date): 28 जुलाई 2026
पदों की जानकारी
| श्रेणी (Category) | पद (Posts) |
| सामान्य (General) | 44 |
| ओबीसी (OBC) | 36 |
| एससी (SC) | 20 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 07 |
| कुल (Total) | 107 |
नोट: आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही देय होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
ऑप्शन-1
- साइंस/मैथ्स/सोशल साइंस/ह्यूमेनिटी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट
- 55% अंकों के साथ M.Ed. डिग्री।
ऑप्शन-2
- संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट।
- 55% अंकों के साथ M.A. (Education) डिग्री।
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ B.Ed. डिग्री।
अनिवार्य योग्यता (दोनों विकल्पों के लिए):
- अभ्यर्थी ने यूजीसी द्वारा आयोजित NET (Education) परीक्षा पास की हो और 2009/2016 के नियमों के तहत Ph.D. की हो।
आवेदन शुल्क
विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 2 हजार रुपए
- एससी / एसटी (यूपी निवासी): 1 हजार रुपए
अगर आपने 2022 या 2025 के नोटिफिकेशन के तहत पहले ही आवेदन कर दिया था, तो आपको फिर से शुल्क देने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपनी एलिजिबिलिटी पूरी करनी होगी। आपको अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. लिखित परीक्षा (200 अंक)
- MCQ आधारित होगी।
- कुल 100 प्रश्न होंगे (सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न और विषय आधारित 70 प्रश्न)।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। कोई निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होगी।
2 इंटरव्यू (30 अंक)
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन 51 (संशोधित) के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण (Registration) करें और व्यक्तिगत एवं एलिजिबिलिटी भरें।
- निर्धारित साइज का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को 'Submit' करें।
- आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...
MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस
NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
NDVSU assistant professor vaccancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू
IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी