मेडिकल कॉलेजों में बंपर भर्ती: यूपीपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन, करें आवेदन
यूपीपीएससी ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 1156 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इनमें प्रोफेसर के 44 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ओटीआर (OTR) नंबर होना अनिवार्य है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 तय की गई है।
चयन स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
पदों की जानकारी
आयोग ने पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें सामान्य चयन और विशेष चयन दोनों के पद शामिल किए गए हैं।
कुल पदों में से प्रोफेसर पद के लिए 44 सीटें तय की गई हैं। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए सबसे ज्यादा 1112 सीटें खाली हैं। सबसे अधिक रिक्तियां जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसियोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभागों में हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. प्रोफेसर पद के लिए योग्यता
संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर का 3 साल का अनुभव हो। कम से कम 2 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना भी अनिवार्य है।
2. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्यता
संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री का होना जरूरी है। डिग्री पूरी करने के बाद 1 साल का सीनियर रेजिडेंट अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 55 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्र सीमा 26 से 40 वर्ष तय है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 15 साल की राहत मिलेगी।
सैलरी पैकेज
उत्तर प्रदेश सरकार इन पदों पर आकर्षक सैलरी पैकेज प्रदान करती है।
प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-14 के तहत वेतन मिलेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 का वेतन मिलेगा। इसके साथ राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (SBI MOPS) से करना होगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 105 रुपये है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 65 रुपये तय है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा। भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुल फीस 65 रुपये रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
स्क्रीनिंग परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव टाइप में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। फाइनल मेरिट में 75 फीसदी अंक स्क्रीनिंग परीक्षा के जोड़े जाएंगे। बाकी 25 फीसदी अंक इंटरव्यू के आधार पर जोड़े जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले परीक्षा पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- ओटीआर नंबर मिलने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
- संबंधित पद का चयन करें और ओटीआर के जरिए लॉगिन करें।
- अपनी जानकारी जांचें और आवश्यक शैक्षिक विवरण दर्ज करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
- फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाकर आयोग के पते पर भेजें।
- हार्ड कॉपी 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे से पहले पहुंच जानी चाहिए।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
खत्म होगा 30 साल पुराना विवाद! अब एमपी विधानसभा में PSC से होंगी अफसरों की भर्तियां
एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती: असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर मौका, आवेदन शुरू
अग्निवीर योजना में बदलाव की तैयारी, 25% से ज्यादा को मिल सकती है परमानेंट नौकरी
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी