UPPSC Recruitment 2025 : यूपीपीएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

Manya Jain | Mar 30, 2025, 15:17 IST
upsc sarkari job
यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2025 (UPPSC PCS Recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। यह भर्ती एसडीएम, डीएसपी, सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट सहित कई अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए की जाएगी।

UPSC Recruitment 2025 : यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2025 (UPPSC PCS Recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तारीख 24 मार्च 2025 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 2 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppsc.up.nic.in/पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप बड़े सरकारी संस्थान में नौंकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये बहुत अच्छा मौका है।



पदों की जानकारी

यह भर्ती एसडीएम, डीएसपी, सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट सहित कई अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए की जाएगी।



परीक्षा की तिथि

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2025 (UPPSC PCS Exam 2025) 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे - प्रीलिम्स (Prelims), मेन्स (Mains), और इंटरव्यू (Interview)। प्रत्येक चरण के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।



आवश्यक शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है, तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य है।



ये भी पढ़ें...Top Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की है तलाश, तो हफ्ते की टॉप जॉब्स में करें अप्लाई



आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्ग (Reserved Categories) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (General): 125 रुपए
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST): 65 रुपए
  • दिव्यांग (Divyang): 25 रुपए
  • यह शुल्क उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश में हैं आप, तो इस भर्ती में करें आवेदन



सिलेक्शन प्रोसेस

  • प्रीलिम्स (Prelims) एग्जाम: यह एक प्रारंभिक परीक्षा होगी जो उम्मीदवारों का पहला स्क्रीनिंग स्तर होगा।
  • मेन्स (Mains) एग्जाम: यदि उम्मीदवार प्रीलिम्स पास कर लेते हैं, तो उन्हें मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
  • इंटरव्यू (Interview): जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान और व्यक्तिगत क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के अनुसार वेतन मिलेगा।



  • असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर (Assistant Forest Conservator): 15 हजार 600 - 39 हजार 100 रुपए प्रति माह
  • रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (Range Forest Officer): 9 हजार 300 - 34 हजार 800 रुपए प्रति माह
  • यह वेतन सरकारी मानकों के अनुसार दिया जाएगा और विभिन्न भत्ते भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन



कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)uppsc.up.nic.inपर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) टैब पर क्लिक करें।
  • अपनी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपने सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (Application Fee) जमा करें और आवेदन पत्र (Application Form) सबमिट करें।

thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • UPPSC
  • Recruitment in UPSC
  • Govt
  • govt job
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025