Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
Manya Jain | Published:
bank of baroda recruitment 2025
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2025 के लिए ह्यूमन रिसोर्स की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हुई है, और अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 है।
Bank of Baroda Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया ह्यूमन रिसोर्स के विभिन्न पदों पर होगी। बैंक ने इस भर्ती के जरिए कुल 146 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और 15 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।
यहां विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनकी जानकारी इस प्रकार है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक और आयु संबंधी मानदंडों को पूरा करना होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
- उप रक्षा बैंकिंग सलाहकार (DDBA) - 1 पद
- प्राइवेट बैंकर - रेडियंस प्राइवेट - 3 पद
- वरिष्ठ संबंध प्रबंधक (Senior Relationship Manager) - 101 पद
- वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (Wealth Strategist) - 18 पद
- प्रोडक्ट हेड - प्राइवेट बैंकिंग - 1 पद
- पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट (Portfolio Research Analyst) - 1 पद
योग्यता
- उम्मीदवार की आयु 22 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता जांच लें।
एप्लिकेशन फीस
- जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क देना होगा।
- एससी, एसटी, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क रहेगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर करियर (Career) टैब पर क्लिक करें।
- फिर Current Openings पर क्लिक करें।
- भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- Click here for New Registration पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari