यूपीएससी एनडीए परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, 9 जून तक करें आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए (NDA) परीक्षा का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार सेना के तीनों विंग में कुल 394 पद भरे जाएंगे। डिफेंस में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह बहुत बड़ा मौका है।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 जून 2026 तय की गई है। 12वीं पास अविवाहित (govt jobs 2026) छात्र इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीएससी इस लिखित परीक्षा का आयोजन देश के कई केंद्रों पर करेगा। परीक्षा की तारीख 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप भी देश की सेवा करना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन करें।
पदों की जानकारी
इस साल घोषित किए गए कुल 394 पदों में से 370 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 24 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
| एकेडमी और विंग का नाम (Academy & Wing) | पुरुष पद | महिला पद | कुल पद (Total) |
| राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) — थल सेना (Army) | 198 | 10 | 208 |
| राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) — नौसेना (Navy) | 37 | 05 | 42 |
| वायुसेना (Air Force) — फ्लाइंग ब्रांच (Flying) | 90 | 02 | 92 |
| वायुसेना (Air Force) — ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) | 16 | 02 | 18 |
| वायुसेना (Air Force) — ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) | 08 | 02 | 10 |
| नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम - INAC) | 21 | 03 | 24 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- थल सेना (Army Wing): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं कक्षा (Matriculation 10+2 Pattern) पास होना चाहिए।
- वायुसेना और नौसेना (Air Force & Navy Wing): इसके लिए उम्मीदवार का भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (Physics, Chemistry & Mathematics) विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- विशेष नोट: जो छात्र इस साल 12वीं की परीक्षा में बैठ रहे हैं (Appearing Candidates), वे भी फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन उन्हें 10 जून 2027 तक अपना पासिंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 11वीं कक्षा के छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं।
2. आयु सीमा और वैवाहिक स्थिति (Age Limit & Marital Status)
इस परीक्षा में केवल अविवाहित (Unmarried) पुरुष और महिला उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु की पुष्टि केवल 10वीं की अंकसूची के आधार पर होगी। इसमें किसी भी वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाती है।
जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 20 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
- लिखित परीक्षा की तिथि: 13 सितंबर 2026
- लिखित परीक्षा का परिणाम: अक्टूबर 2026 (संभावित)
- एसएसबी इंटरव्यू का समय: दिसंबर 2026 से जनवरी 2027
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा (Written Examination)
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर (OMR) शीट पर होगी, जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
- पेपर 1 (गणित): 300 अंक (समय 2.5 घंटे)
- पेपर 2 (सामान्य योग्यता परीक्षा - GAT): 600 अंक (समय 2.5 घंटे)। इसमें अंग्रेजी (200 अंक) और सामान्य ज्ञान (400 अंक) शामिल हैं।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 (0.33) अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में केवल काले बॉल पेन (Black Ball Pen) का ही इस्तेमाल करना होगा।
एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview)
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 900 अंकों के एसएसबी (Services Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह 5 दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार की मानसिक क्षमता, नेतृत्व गुण (Officer Like Qualities) और व्यक्तित्व की जांच की जाती है।
वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच के लिए सीपीएसएस (CPSS) टेस्ट पास करना जरूरी होता है।
मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
अंतिम चरण में सैन्य डॉक्टरों की एक टीम उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच करती है। पूरी तरह फिट पाए जाने और फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही एकेडमी में दाखिला मिलता है। ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को 56 100 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा:
- सबसे पहले वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं।
- यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) मॉड्यूल के जरिए अपना अकाउंट बनाएं।
- इसके बाद 'Examination Specific Module' में जाकर एनडीए परीक्षा (II) 2026 का चयन करें।
- अपने डाक्यूमेंट्स , फोटो और हस्ताक्षर (काली स्याही से सादे कागज पर तीन बार किए गए) अपलोड करें।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 फीस देनी होगी। महिला, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क (Free) है।
- अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र और सेना के विंग की प्राथमिकता (Preferences 1 to 4) भरें और फॉर्म सबमिट करें।
ये भी पढ़ें...
MCL Recruitment 2026: 500 पदों पर बंपर भर्ती, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन
NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
MPPSC Officer Vacancy: साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी
10वीं पास युवाओं को सेना में सीधी एंट्री, आज ही करें Indian Army Vacancy में आवेदन