MCL Recruitment 2026: 500 पदों पर बंपर भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

Manya Jain | Apr 19, 2026, 19:42 IST
Share
MCL Recruitment 2026
MCL Recruitment 2026

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में 500 पदों पर भर्ती निकली है। ITI और डिप्लोमा पास युवा 7 मई से 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिजली विभाग में करियर का यह बड़ा मौका है।

Latest Sarkari Naukri.महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह शानदार मौका है। कंपनी ने असिस्टेंट फोरमैन और तकनीशियन के पदों पर भर्ती (govt jobs 2026) निकाली है।

कुल 500 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले युवा इसके लिए आवेदन करें। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पास छात्रों के लिए भी यह मौका है। बहुत से युवाओं के लिए यह एक 'ड्रीम जॉब' साबित होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होने वाली है। आज ही वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर पूरी डिटेल्स देखें।

पदों की जानकारी

1. असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (Trainee)

  • कुल पद: 150
  • ग्रेड: T&S Gr-C (E&M)
  • विशेषता: इसमें PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 06 पद आरक्षित हैं।

2. तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (Trainee)

  • कुल पद: 350
  • ग्रेड: Cat-III (E&M)
  • नोट: इस पद के लिए दिव्यांग श्रेणी का आरक्षण लागू नहीं है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

असिस्टेंट फोरमैन के लिए

  • Diploma: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 3 साल का डिप्लोमा (AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त)।
  • Degree: यदि आपके पास Electrical & Electronics Engineering में डिग्री है, तो भी आप पात्र हैं।

तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के लिए

  1. शिक्षा: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास।
  2. तकनीकी योग्यता: इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 साल का ITI (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)।
  3. अनुभव: कम से कम 1 साल की अप्रेंटिसशिप या व्यावहारिक अनुभव (On-the-job training)।
  4. परमिट: खानों (Mines) के लिए IE नियमों के तहत LT Permit या 440-550 वोल्ट माइनिंग पार्ट्स परमिट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु की गणना 28 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु (UR/EWS): 30 साल
आरक्षित श्रेणियों को छूट:

  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 साल
  • SC/ST: 5 साल
  • PwBD: 10 से 15 साल (पदानुसार)
  • CIL के विभागीय कर्मचारी: कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं (शर्तों के अधीन)।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • Asst. Foreman: 47 हजार 330.25 प्रति माह (प्रारंभिक)।
  • Technician: 1 हजार 583 प्रति दिन के हिसाब से भुगतान।
  • इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

  • कुल अंक: 100
  • समय: 120 मिनट (2 घंटे)
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं (यह उम्मीदवारों के लिए प्लस पॉइंट है!)
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी।
सेक्शनविषयप्रश्नअंक
सेक्शन Aजनरल अवेयरनेस / एप्टीट्यूड2020
सेक्शन Bटेक्निकल नॉलेज (Trade related)8080

क्वालीफाइंग मार्क्स

  • UR/EWS: 45%
  • OBC (NCL): 40%
  • SC/ST: 35%

आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS: 1180 (1000 + GST)
  • SC / ST / PwBD / Female / ESM: Nil (कोई शुल्क नहीं)

MCL भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • MCL की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं।
  • Careers सेक्शन में जाएं और "Recruitment" पर क्लिक करें।
  • संबंधित विज्ञापन (Ref. No. 311) के नीचे "Apply Online" लिंक चुनें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • प्राप्त ID और पासवर्ड से Login करें और फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (Photo, Signature, Certificates) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी: 16 अप्रैल 2026
  • आवेदन शुरू: 07 मई 2026 (सुबह 10 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2026 (रात 11:50 बजे)
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी।
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी

Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका

SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच