UPSC Job Vacancy: यूपीएससी के 194 पदों के लिए भर्ती, 12 जून तक करें अप्लाई
Govt Jobs 2026.संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में 194 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में 32 अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए निकाली गई है। इसमें एयरवर्थनेस ऑफिसर, डिप्टी कंट्रोलर और साइंटिस्ट-बी जैसे ग्रुप ए और ग्रुप बी राजपत्रित पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 12 जून 2026 रखी गई है। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद सीधा इंटरव्यू शामिल होगा।
पदों की जानकारी और सैलरी
- डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव (PESO): 44 पद (केमिकल इंजीनियरिंग या केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री जरूरी)
- साइंटिस्ट-बी (सामान्य मौसम विज्ञान - IMD): 30 पद (मैथ्स/फिजिक्स/मौसम विज्ञान में मास्टर डिग्री)
- एयरवर्थनेस ऑफिसर (DGCA): 25 पद (भौतिकी/गणित में स्नातक या इंजीनियरिंग डिग्री)
- साइंटिस्ट-बी (इंस्ट्रूमेंटेशन - IMD): 09 पद (इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग)
- डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी (Mining): 08 पद (माइनिंग इंजीनियरिंग के साथ 10 साल का अनुभव)
- मैनेजर (मेल मोटर सर्विस - डाक विभाग): 08 पद (मैकेनिक या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग)
2. सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल 7 से लेकर लेवल 13A1 तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
- पात्रता निर्धारण की अंतिम तिथि: 12 जून 2026
- आवेदन शुल्क (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष): मात्र ₹25/-
- आवेदन शुल्क (SC/ST/PwBD/सभी महिला उम्मीदवार): पूर्णतः निशुल्क (NIL)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
1. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualification & Experience)
पदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता बी.ई/बी.टेक (B.E/B.Tech), संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या पीएच.डी (Ph.D) तय की गई है। कुछ पदों के लिए 1 से 10 साल का प्रासंगिक कार्य अनुभव (Work Experience) अनिवार्य है, जबकि साइंटिस्ट-बी जैसे पदों के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 12/06/2026)
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सामान्य पदों पर अधिकतम आयु 30 से 35 साल है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और डिप्टी डायरेक्टर जैसे उच्च पदों के लिए यह सीमा 40 से 48 साल तक है।
3. आयु सीमा में छूट (Age Relaxation):
आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Non-Creamy Layer): 3 साल की छूट (केवल आरक्षित पदों पर)
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 साल की छूट (केवल आरक्षित पदों पर)
- दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD): 10 साल की छूट
कैसे होगा सिलेक्शन
- यदि आवेदनों की संख्या बहुत अधिक होती है, तो आयोग उच्च योग्यता, अधिक अनुभव या एक लिखित परीक्षा (Recruitment Test) के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने के लिए न्यूनतम अंक तय हैं (सामान्य के लिए 50, ओबीसी के लिए 45, एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 40 अंक)।
- अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण पास करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/ या https://upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं।
- यदि आप नए यूजर हैं, तो बुनियादी जानकारी भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें। पहचान पत्र के रूप में एक वैध सरकारी आईडी का उपयोग करें।
- लॉगिन करने के बाद संबंधित पद का चयन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव का विवरण ध्यान से भरें।
- वेबकैम के माध्यम से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें, अपना हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट (10वीं का सर्टिफिकेट, डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र) पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ₹25 का शुल्क भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
MP B.Ed Counseling 2026: काउंसलिंग शुरू, लेकिन कॉलेज और सीटों पर अब भी सस्पेंस
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट