सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट

Manya Jain | May 24, 2026, 17:35 IST
Share
MP Sagar Medical College BHARTI
MP Sagar Medical College BHARTI

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 55 पदों पर भर्ती निकाली है। एमडी/एमएस पास डॉक्टर इंटरव्यू के आधार पर इस सरकारी नौकरी के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 55 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इस सरकारी भर्ती (Govt Jobs 2026) के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू (Interview) के माध्यम से होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से कॉलेज के डीन कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज के दिए गए आधिकारिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) खाते में करना होगा।

कैटेगरी के अनुसार पद

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा।

वर्ग या श्रेणी (Category)रिक्तियों की संख्या (No. of Posts)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)17
अनुसूचित जनजाति (ST)16
अनारक्षित या सामान्य (UR)14
अनुसूचित जाति (SC)06
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
कुल रिक्त पद (Total Posts)55
नोट: शासन के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के तहत पदों की संख्या में बदलाव करने का अधिकार कॉलेज प्रशासन के पास सुरक्षित है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में MBBS के साथ MD / MS / DM या MCh की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, उम्मीदवार का मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल (MP Medical Council) या नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC / MCI) में एक वैध और जीवित रजिस्ट्रेशन होना भी बेहद जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)

  • न्यूनतम आयु: 25 साल
  • अधिकतम आयु: 62 साल
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा सैलरी पैकेज?

सागर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने वाले डॉक्टरों को बहुत ही आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 68 हजार 900 से लेकर दो लाख 5 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार लागू महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी देय होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI) से करना होगा। फीस की रसीद को आवेदन फॉर्म के साथ लगाना अनिवार्य है।

  • अनारक्षित (UR) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2 हजार 500 रुपए
  • एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (SC/ST/EWS): 1 हजार 500 रुपए

बैंक डिटेल्स

  • खाताधारक का नाम: Dean & CEO Bundelkhand Medical College Sagar
  • बैंक का नाम: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
  • शाखा का नाम: मेडिकल कॉलेज शाखा, सागर
  • खाता संख्या (A/c No.): 32419649476
  • IFSC कोड: SBIN002181

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती (MP Medical College Recruitment Form) के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। उम्मीदवारों को पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां जैसे डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन नंबर आदि को साफ अक्षरों में भरें।
  • ऊपर दिए गए बैंक विवरण पर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और ट्रांजेक्शन स्लिप का प्रिंट आउट निकाल लें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (10वीं की मार्कशीट, एमबीबीएस/एमडी डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन, जाति प्रमाण पत्र) की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • तैयार आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करके सीधे या स्पीड पोस्ट/डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें: अधिष्ठाता कार्यालय, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, शिवाजी वार्ड, सागर, मध्यप्रदेश।
Form & Notification PDF

Official Website

नोटिफिकेशन की तारीख – 20 मई 2026
फॉर्म शुरू होने की तारीख – 20 मई 2026
फॉर्म की आखिरी तारीख – 15 जून 2026

ये भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी

बिना परीक्षा एमपी सरकारी कंपनी में नौकरी: आईटीआई पास युवा जल्दी करें आवेदन

NCL Singrauli Bharti: सिंगरौली में 100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

Tags:
  • एमपी
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
  • MP Medical College
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा