UPSRTC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली 2584 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 22, 2026, 19:19 IST
upsrtc mahila parichalak recruitment 2026
यूपी रोडवेज ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बस कंडक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।


सरकारी नौकरी. उत्तर प्रदेश रोडवेज ने महिलाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। इसमें महिला बस कंडक्टर के 2584 पदों पर नियुक्तियां होंगी। यह मौका महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। परिवहन विभाग ने इसके लिए रोजगार मेलों (Latest Sarkari Naukri) का आयोजन किया है। आप अपने ही जिले में रहकर नौकरी (govt jobs 2026) कर सकती हैं। रोडवेज विभाग में काम करने का यह शानदार मौके है। इच्छुक महिलाएं इन मेलों के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की तारीखें अलग-अलग हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • उम्मीदवार के पास एनआईईएलआईटी (NIELIT) द्वारा जारी सीसीसी (CCC) कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल।
  • अधिकतम आयु: 40 साल।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) की महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन की तारीखें

आवेदन की तिथि (Date)संबंधित जनपद (Districts)
25 मार्च 2026सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
28 मार्च 2026गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 मार्च 2026मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
01 अप्रैल 2026नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

सैलरी

  • प्रति किलोमीटर भुगतान: चयनित महिला उम्मीदवारों को 2.16 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से वेतन दिया जाएगा।
  • प्रोत्साहन राशि (Incentive): यदि कोई परिचालक महीने में 22 दिन ड्यूटी पूरी करती है या 5000 किलोमीटर की दूरी तय करती है, तो उसे 3000 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: ई-पास, निशुल्क यात्रा पास और रात्रि कालीन ड्यूटी के लिए अलग से भत्ता (Night Allowance) भी प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रोसेस

यूपीएसआरटीसी भर्ती 2026 की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।



  • चयन का आधार: चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit Based) के आधार पर होगा। आपकी 12वीं के अंकों और सीसीसी सर्टिफिकेट की वैधता को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदन कैसे करें: महिला उम्मीदवारों को संबंधित तिथियों पर अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय या रोजगार मेला स्थल पर भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा।

आवेदन के दूसरा तरीका

  • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन: होम पेज पर दिख रहे ‘Jobseeker Signup’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरें: यहाँ अपनी ज़रूरी जानकारी (जैसे नाम, मोबाइल नंबर आदि) भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन और फॉर्म: रजिस्ट्रेशन के बाद अपने आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई बाकी जानकारी सावधानी से भरें।
  • प्रिंटआउट लें: आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास ज़रूर रख लें।

ये भी पढ़ें...



Railway Coach Attendant Vacancy: 12वीं पास को मिलेगा जॉब का मौका



एअर इंडिया की नई पॉलिसी: ज्यादा वजन वाले केबिन क्रू की कटेगी सैलरी



एमपी रोजगार मेला: ग्वालियर, मुरैना सहित 5 जिलों में 1890 पदों पर भर्ती



UPSC Vacancy 2026: नगर निगम और BRD मेडिकल कॉलेज में बंपर भर्ती



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026