UPSC Vacancy 2026: नगर निगम और BRD मेडिकल कॉलेज में बंपर भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Manya Jain | Published:
Share
UPSC Vacancy 2026
UPSC Vacancy 2026

यूपी के युवाओं के लिए दो बड़े विभागों में सरकारी नौकरी का मौका है। नगर निकायों और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में प्रशासनिक व शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। राज्य सरकार ने दो बड़े विभागों (UPSC) में भर्ती तेज कर दी है। नगर विकास और चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पद भरे जाएंगे। नगर निकायों में प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर नियुक्तियां होंगी। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी शिक्षकों की जरूरत है। वहां संविदा के आधार पर भर्ती (govt jobs 2026) नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अगर आप योग्य हैं, तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नगर निकायों में 200 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने आबादी के बढ़ते दबाव और प्रशासनिक कार्यों में कुशलता लाने के लिए नए पदों का सृजन किया है। उच्च स्तर पर सहमति मिलने के बाद, करीब 200 पदों पर भर्ती का औपचारिक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेज दिया गया है।

यह भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से सहायक अभियंता (Assistant Engineer), अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) और कर निर्धारण अधिकारी (Tax Assessment Officer) जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

पदों की जानकारी

  • सहायक अभियंता (सिविल): 58 पद
  • सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक): 14 पद
  • सहायक अभियंता (ट्रैफिक): 34 पद
  • सहायक अभियंता (पर्यावरण): 27 पद
  • सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-दो): 26 पद
  • उद्यान अधिकारी: 23 पद
  • कर निर्धारण अधिकारी (राजस्व सेवा संवर्ग): 15 पद

सहायक इंजीनियर (सिविल) के लिए एलिजिबिलिटी

सहायक अभियंता (सिविल) के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 202 है, जिनमें से 50% पद पदोन्नति के माध्यम से और शेष 101 पद सीधी भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के जरिए भरे जाने हैं। वर्तमान में वैकेंसी की स्थिति को देखते हुए 58 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सैलरी इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 (ग्रेड पे 5400) के तहत 56 हजार 100 रुपए से ₹1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। यह सेवा संवर्ग 'समूह ख अराजपत्रित' (Group B Non-Gazetted) के अंतर्गत आता है।
श्रेणी (Category)पदों की संख्या
अनारक्षित (Unreserved)23
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)16
अनुसूचित जाति (SC)12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)05
अनुसूचित जनजाति (ST)02

बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शिक्षकों की भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, गोरखपुर के बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज में 111 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है। यह नियुक्तियां संविदा (Contract) के आधार पर की जाएंगी, जिससे कॉलेज के 49 अलग-अलग विभागों में फैकल्टी की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

पदों की जानकारी

  • प्रोफेसर (Professor): 25 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): 46 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): 40 पद

किन विभागों में है सबसे ज्यादा जरूरत?

मेडिकल कॉलेज में स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी विभागों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सबसे अधिक आवश्यकता पीडियाट्रिक सर्जरी और नियोनेटोलॉजी विभाग में है, जहाँ 9-9 पद खाली हैं। इसके अलावा मेडिसिन (8 पद), रेडियोडायग्नोसिस (6 पद) और जनरल सर्जरी (5 पद) में भी नियुक्तियां होनी हैं।

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) के आधार पर सीधे किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बीआरडी मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

नगर निकायों में पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के माध्यम से होगा, जिसे यूपीपीएससी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें सामान्य अध्ययन के साथ-साथ संबंधित इंजीनियरिंग या प्रशासनिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं, मेडिकल कॉलेज की भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट: यूपीपीएससी (UPPSC) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइटों पर नजर रखें।
  • दस्तावेज (डाक्यूमेंट्स): अपनी शैक्षणिक डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों को अपडेट रखें।
  • समीक्षा: नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ध्यान से पढ़ें।
ये भी पढ़ें...

MPPSC Exam Calendar 2026: 25 से ज्यादा परीक्षाएं 5 हजार पदों पर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार

HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • UPSC
  • sarkari naukri
  • शिक्षकों की भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर