UPSSSC Forest Guard 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों भर्ती, इस तारीख से होगा आवेदन

Anjali Dwivedi | Apr 25, 2026, 17:19 IST
upsssc forest guard
यूपी वन विभाग में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकली है। PET 2025 पास अभ्यर्थी 30 जून से upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित है।

Latest Sarkari Naukri. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन विभाग में वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 2026 के लिए आई है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कई पद भरे जाएंगे।



वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के लिए आवेदन (govt jobs 2026) मांगे गए हैं। वन विभाग में नौकरी पाने का यह आपके पास शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो रही है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई तय है।



जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 20 जुलाई 2026

UPSSSC वन रक्षक के भर्तियों का विवरण

पद का नामचयन का प्रकारकुल पदअनारक्षित (Gen)अनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)EWS
वन रक्षकसामान्य चयन31812865108431
वन्य जीव रक्षकसामान्य चयन100402010201
वन रक्षकविशेष चयन329-134-195-
वन्य जीव रक्षकविशेष चयन51-17-34-
कुल योग7081322181131532

विशेष चयन: इसमें केवल उन आरक्षित श्रेणियों के पदों को भरा जाता है जो पिछली भर्तियों में खाली रह गए थे।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवार के पास इंटर या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास होना चाहिए।



प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ((Preliminary Eligibility Test)) 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।



आयु सीमा (Age Limit - 01 जुलाई को)



उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।



आरक्षित श्रेणियों (SC/ST आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



शारीरिक मानदंड परीक्षा (Physical Standards Test - PST)

पुरुष: न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी (ST के लिए 160 सेमी) और सीने का फुलाव 84 सेमी (ST के लिए 82 सेमी) होना चाहिए, जिसमें कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।



महिला: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (ST के लिए 147 सेमी) और वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।



चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

चयन मुख्य लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी जिसमें 0.25 (1/4) अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।



भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
भाग 1विषयगत ज्ञान5050
भाग 2प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान1515
भाग 3कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ15152 घंटे
भाग 4उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020
कुल100100

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)

पुरुष: 10 किग्रा भार लेकर 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।



महिला: 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।



वन रक्षक की भर्ती की आवेदन शुल्क

सभी वर्ग के अभ्यर्थी: 25 रुपए



भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।



आवेदन कैसे करें?

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
  • शुल्क भुगतान के बाद ही आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकालें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई



छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग



MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त



Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया





Tags:
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  • up
  • वन रक्षक की भर्ती
  • upsssc
  • Latest Sarkari Naukri
  • govt jobs 2026