UPSSSC के सचिव ग्रेड-3 के 134 पदों पर वैकेंसी, जानें किसे मिलेगा मौका

Rahul Garhwal | Feb 28, 2024, 14:24 IST
upsssc Secretary Grade-3 vacancy
उत्तर प्रदेश में SSSC ने सचिव ग्रेड-3 के 134 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 21 से 40 साल के उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

upsssc Secretary Grade-3 vacancy


LUCKNOW. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ( UPSSSC ) ने सचिव ग्रेड-3 के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



क्वालिफिकेशन


  • उम्मीदवारों के पास upsssc PET 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, साइंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।

एज लिमिट


  • उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल से कम और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को मैक्सिमम एज लिमिट में छूट मिलेगी।
  • उम्र 1 जुलाई 2024 के मुताबिक गिनी जाएगी।

चयन प्रक्रिया


  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

ये खबर भी पढ़िए..



रेलवे ने नहीं निकाली SI-कॉन्स्टेबल की भर्ती, हर जगह चल रहा नोटिस फर्जी



SSC ने 2049 पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी, 10th-12th पास के लिए भी मौका



कैसे करें अप्लाई ?


  • आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाइए।
  • ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करिए।
  • मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
  • फीस का भुगतान करिए।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालकर रख लीजिए।
Tags:
  • government job
  • New Government Job
  • upsssc
  • upsssc vacancy
  • upsssc Secretary Grade-3 vacancy