कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर एक साध्वी की चर्चा जोरों से हो रही है। उनके साध्वी बनने की कहानी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। जबकि कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया पर जिस साध्वी की बात हो रही है उनका नाम हर्षा रिछारिया है। हर्षा रिछारिया पहले एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एंकर थीं। उन्होंने 2 साल पहले अध्यात्म की तरफ रुख किया और साध्वी बनने का फैसला किया। इस समय वह काफी सुर्खियों में हैं। कुछ यूजर्स उनके साध्वी बनने पर सवाल उठा रहे हैं।
जानें कौन हैं हर्षा रिछारिया
महाकुंभ में मिलेंगे अनोखे बाबा, एक हाथ उठाए से लेकर कंप्यूटर प्रेमी तक
हर्षा का साध्वी बनने तक का सफर
महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और सवाल
जब हर्षा रिछारिया ने 2 साल पहले साध्वी बनने का फैसला लिया तो सोशल मीडिया पर उनके इस फैसले को लेकर कई सवाल उठाए गए। यूजर्स का कहना है कि हर्षा केवल 2 साल में साध्वी कैसे बन गईं। जबकि कुछ महीने पहले ही वह इवेंट्स कर रही थीं और एंकरिंग का काम कर रही थीं। हर्षा के इंस्टाग्राम पेज पर जाने से पता चलता है कि वह पहले से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और कई धार्मिक विषयों पर पोस्ट करती थीं। इसके बावजूद, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
महाकुंभ: पहले अमृत स्नान में साधुओं का भव्य प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
अध्यात्म की ओर हर्षा रिछारिया का कदम
हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ के समय अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सुकून और आत्म शांति की तलाश में अध्यात्म का मार्ग अपनाया है। उनका कहना है कि साध्वी बनने का उनका उद्देश्य केवल आध्यात्मिक शांति पाना था और वह इस यात्रा से खुद को बेहतर महसूस करती हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक