महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन

Siddhi Tamrakar | Jan 14, 2025, 11:30 IST
Share
TRAIN FOR MAHAKUMBH
MAHAKUMBH 2025 1

प्रयागराज महाकुंभ मेला के लिए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश से स्पेशल ट्रेन शुरू की है, जिससे उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा का मौका मिलेगा। जानें ट्रेन से जुड़ी सारी जिटेल्स इस लेख में...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए एक खास कदम उठाया है। 12 सालों के बाद होने वाले इस महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और उन्हें सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुडवारा महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन को 14 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक संचालित किया जाएगा। बता दें यह ट्रेन अनारक्षित (Unreserved) है।

बीना-कटनी मुडवारा ट्रेन की जानकारी:

गाड़ी नंबर 06603 बीना-कटनी मुडवारा महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन बीना स्टेशन से 14 जनवरी 2025 से शुरू होगी। यह ट्रेन रोजाना दोपहर 2:00 बजे बीना स्टेशन से निकलेगी और रास्ते के दूसरे स्टेशनों से होते हुए शाम 8:10 बजे कटनी मुडवारा स्टेशन पहुंचेगी। कटनी से प्रयागराज के लिए यात्री दूसरी ट्रेन या बस ले सकते हैं और आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं, गाड़ी नंबर 06604 कटनी मुडवारा-बीना महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन भी 14 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होगी। यह ट्रेन रोजाना रात 9:00 बजे कटनी मुडवारा से निकलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन रूट और ठहराव:

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें बीना, बीना मालखेड़ी, बघौरा, खुरई, सुमरेरी, जरुआ खेड़ा, इसरवारा, नरयावली, सागर, मकरोनिया, लिधौरा खुर्द, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, असलाना, दमोह, करहिया भदौली, बांदकपुर, घटेरा, सगोनी, सलैया, बखलेटा, रीठी, हरदुआ और दूसरे स्टेशन शामिल हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए गाड़ी और सही जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Railway Update
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ मेला ट्रेन
  • कुंभ 2025
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट