MP से चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, इसमें 18 जनरल कोच, जानें शेड्यूल

Vikram Jain | Jan 13, 2025, 19:37 IST
Share
Maha Kumbh Special Trains
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन। Photograph: (the sootr)

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। खजुराहो से प्रयागराज के लिए चलने वाली महाकुंभ विशेष ट्रेन अब बीना से चलाई जाएगी।

BHOPAL. प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की है। रेलवे ने महाकुंभ के लिए देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मध्य प्रदेश से भी कई स्पेशल ट्रेनें महाकुंभ के लिए चलाई गई है। रेलवे ने अब खजुराहो से प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई है। जो अब बीना से चलाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन में 18 जनरल बोगी हैं। और रिजर्वेशन की झंझट नहीं है।

रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

महाकुंभ मेला 2025 के लिए रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने महाकुंभ के लिए देशभर में 3000 हजार स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनके यात्रा अनुभव को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। अब रेलवे गाड़ी संख्या 01817/01818 खजुराहो-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाई है। जिसे बीना स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। जानें इस स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल समेत पूरी डिटेल।

MP से महाकुंभ के लिए 40 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01817 बीना-प्रयागराज छिवकी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन।

  • 13 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक चलेगी।
  • 28 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगी।
  • 11 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी।
  • 25 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी।
टाइमिंग : यह स्पेशल ट्रेन बीना स्टेशन से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रयागराज छिवकी स्टेशन 02:50 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01818 प्रयागराज छिवकी-बीना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

  • 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगी।
  • 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगी।
  • 12 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगी।
  • 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी।
टाइमिंग: यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज छिवकी से 3:45 बजे प्रस्थान करेगी और बीना स्टेशन पर शाम 17.30 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज

यह महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन (छतरपुर), खजुराहो, सिंहपुर डुमरा, महोबा, बांदा जंक्शन, अतर्रा, चित्रकूट, मानिकपुर जंक्शन और शंकरगढ़ स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। इस विशेष ट्रेन में 18 सामान्य श्रेणी के डिब्बों (GENERAL COACH) सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले NTES (National Train Enquiry System) या 139 नंबर पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

महाकुंभ : 1918 में बापू ने संगम में लगाई थी डुबकी, अंग्रेजों ने बंद कर दी थी रेल टिकट

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
  • Maha Kumbh Special Trains
  • बीना रेलवे न्यूज
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर