महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज

Vikram Jain | Jan 02, 2025, 18:26 IST
Share
prayagraj kumbh 2025 temporary train hal tnaini station
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 को लेकर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज देने दिया है। इससे श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

BHOPAL. अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महाकुंभ मेले को लेकर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का नैनी जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला लिया है। अब महाकुंभ मेले के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह अस्थायी ठहराव महाकुंभ मेला 2025 के दौरान जनवरी और फरवरी तक रहेगा।

महाकुंभ के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

दरअसल, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भारतीय रेलवे लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ में विशाल आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है। रेल प्रशासन ने महाकुंभ मेले के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के लिए नैनी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव का फैसला किया है। इस फैसले के तहत श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। देखें नैनी स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों की सूची।

नैनी स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों की लिस्ट

1. गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस

  • ठहराव : 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
  • समय: 12:00 बजे आगमन, 12:02 बजे प्रस्थान
2. गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस

  • ठहराव: 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप)
  • समय: 01:08 बजे आगमन, 01:10 बजे प्रस्थान
3. गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस

  • ठहराव अवधि: 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
  • समय: 21:38 बजे आगमन, 21:40 बजे प्रस्थान
4. गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस

  • ठहराव : 15 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
  • समय: 05:43 बजे आगमन, 05:45 बजे प्रस्थान
5. गाड़ी संख्या 12669 पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल)-छपरा जंक्शन एक्सप्रेस

  • ठहराव: 11 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (14 ट्रिप)
  • समय: 01:03 बजे आगमन, 01:05 बजे प्रस्थान
6. गाड़ी संख्या 12670 छपरा-पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस

  • ठहराव :13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (14 ट्रिप)
  • समय: 04:48 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान
7. गाड़ी संख्या 12539 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस

  • ठहराव: 8 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (8 ट्रिप)
  • समय: 04:13 बजे आगमन, 04:15 बजे प्रस्थान
8. गाड़ी संख्या 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस

  • ठहराव: 10 जनवरी से 21 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
  • समय: 01:58 बजे आगमन, 02:00 बजे प्रस्थान

रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल

इधर, रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कैसिंल करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है। इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेन की 6 ट्रिप कैंसिल

  • गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक (3 ट्रिप) कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन16 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक (3 ट्रिप) कैंसिल रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रद्द की गई ट्रेनों के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें ताकि यात्रा में कोई परेशानी न आए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • भारतीय रेलवे
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • Indian Railway News
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • नैनी स्टेशन
  • Naini Station
  • महाकुंभ ट्रेन ठहराव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं