महाकुंभ:श्रद्धालुओं का सामान खोने के बाद ये इंश्योरेंस प्लान करेगा मदद
Jitendra Shrivastava | Published:
MahaKumbh Mela Suraksha Insurance Plan 1
महाकुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में हर साल करोड़ों लोग शामिल होते हैं। महाकुंभ मेले में यात्रा के दौरान जोखिम का खतरा होता हैं। ऐसे में फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक खास इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है।
महाकुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में हर साल करोड़ों लोग शामिल होते हैं। महाकुंभ मेले में यात्रा के दौरान काफी जोखिम होता है। ऐसे में फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक खास इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को महाकुंभ मेला सुरक्षा (MahaKumbh Mela Suraksha Insurance Plan) नाम दिया गया है। फोन पे ने इसे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है। ये इंश्योरेंस महाकुंभ मेला में जाने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
कंपनी ने इस प्लान की वैधता 10 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक तय की है। श्रद्धालु इसे 25 फरवरी 2025 तक फोनपे ऐप पर खरीद सकते हैं। ये प्लान महाकुंभ मेले में यात्रा के समय होने वाली अलग-अलग जोखिमों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, एक्सीडेंट, यात्रा रद्द होने, सामान खोने आदि पर कवरेज देगा।
मेडिकल कवरेज की बात करें तो इसमें बीमारी या चोट की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होने पर 50 हजार रुपए तक का खर्च कवर किया जाएगा। पर्सनल एक्सीडेंट के कवर के तहत यदि दुर्घटना की वजह से मृत्यु या अपंग होते हैं तो धारक को 1 लाख रुपए तक का कवर मिलेगा।
इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा की वजह से यात्रा रद्द होने पर 5 हजार रुपए तक का रीइंबर्समेंट किया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट पर चेक इन बैगेज खोने पर 5 हजार रुपए तक का कवरेज मिलेगा। ये लाख सिर्फ घरेलू फ्लाइट यात्रियों के लिए है। वहीं पिछली फ्लाइट की देरी की वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने पर टिकट की लागत में से 5 हजार रुपए तक रीइंबर्स भी दिया जाएगा। अगर महाकुंभ यात्रा के समय पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो शव को घर तक लाने के लिए 10 हजार रुपए तक का कवर दिया जाएगा।
महाकुंभ में रेलवे की स्पेशल ट्रेनें,जानें वापसी के लिए कहां से मिलेंगी
बता दें अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो इस योजना के तहत कवर नहीं दिया जाएगा। इसके पॉलिसी का लाभ 1 से 70 साल की आयु के लोग उठा सकते है। वहीं ट्रेनिंग, प्रतियोगिताओं, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स और एडवेंचर से हुई दुर्घटना में कवर नहीं दिया जाएगा।
महाकुंभ मेला सुरक्षा प्लान क्या है?
महाकुंभ मेला सुरक्षा इंश्योरेस को श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं और यात्रा के समय होने वाली संभावित जोखिमों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस प्लान में 59 रुपए से लेकर 99 रुपए तक की कीमत में 50 हजार रुपए तक का मेडिकल क्लेम दिया गया है।
ये प्लान दो कैटेगरी में उपलब्ध है।
- सिल्वर प्लान- सिल्वर प्लान बस और ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए है।
- गोल्ड प्लान - गोल्ड प्लान फ्लाइट से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए है।
प्लान की वैधता क्या है?
मेडिकल कवरेज की बात करें तो इसमें बीमारी या चोट की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होने पर 50 हजार रुपए तक का खर्च कवर किया जाएगा। पर्सनल एक्सीडेंट के कवर के तहत यदि दुर्घटना की वजह से मृत्यु या अपंग होते हैं तो धारक को 1 लाख रुपए तक का कवर मिलेगा।
इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा की वजह से यात्रा रद्द होने पर 5 हजार रुपए तक का रीइंबर्समेंट किया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट पर चेक इन बैगेज खोने पर 5 हजार रुपए तक का कवरेज मिलेगा। ये लाख सिर्फ घरेलू फ्लाइट यात्रियों के लिए है। वहीं पिछली फ्लाइट की देरी की वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने पर टिकट की लागत में से 5 हजार रुपए तक रीइंबर्स भी दिया जाएगा। अगर महाकुंभ यात्रा के समय पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो शव को घर तक लाने के लिए 10 हजार रुपए तक का कवर दिया जाएगा।
महाकुंभ में रेलवे की स्पेशल ट्रेनें,जानें वापसी के लिए कहां से मिलेंगी
प्लान कैसे खरीदें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल पर PhonePe ऐप ओपन करें।
- इसके बाद होम स्क्रीन पर मौजूद बीमा सेक्शन पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके आओ चले महाकुंभ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कवरेज और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
- बस, ट्रेन या फ्लाइट से यात्रा के अनुसार प्लान को चुनें।
- इसके बाद नाम, ईमेल आईडी, परिवार के सदस्यों के नाम भरें।
- भरी गई डिटेल की जांच करें और पेमेंट को पूरा करें।
इन शर्तों का रखें ध्यान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari