महाकुंभ में MP के मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरें की दिखेगी खास झलक

Siddhi Tamrakar | Jan 12, 2025, 11:41 IST
Share
महाकुंभ
महाकुंभ

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग महाकुंभ में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, मंदिरों, साहित्य, कला और फिल्में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए कुंभ मेला परिसर के सेक्टर- सात में संस्कृति विभाग की ओर से मध्यप्रदेश मंडप तैयार किया जा रहा है।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित महाकुंभ में मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग की तरफ से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों, साहित्य, फिल्में, नृत्य, गायन, वादन और दूसरी कलाओं को भी शामिल किया गया है। संस्कृति विभाग ने कुंभ मेला परिसर के सेक्टर-7 में एक खास मध्यप्रदेश मंडप तैयार किया है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों और धरोहरों की प्रदर्शनी

संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि इस मंडप में प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शित की जा रही धरोहरों में महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, भीमबेटका, सांची, मैहर, अमरकंटक, मां पीतांबरा पीठ, चित्रकूट और नलखेड़ा शामिल हैं। इन सभी जगहों की जानकारी दी जाएगी और चित्रों (pictures) के माध्यम से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया जाएगा।

देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती

संस्कृति विभाग ने देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर अहिल्याघाट को प्रदर्शित करने वाला खास मंच भी तैयार किया है। महाकुंभ में रोज मध्यप्रदेश के कलाकारों को अपनी भक्ति भावना प्रदर्शित करने का मौका दिया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्म प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश मंडप में दर्शकों और श्रोताओं के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा, आध्यात्मिक विषयों पर प्रदर्शनी (exhibition), एलईडी स्क्रीन के जरिए संस्कृति विभाग द्वारा बनाई गई फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • खजुराहो
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ओंकारेश्वर मंदिर
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा