ममता कुलकर्णी ने बदला फैसला, महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा लिया वापस

Siddhi Tamrakar | Feb 14, 2025, 13:21 IST
mamta kulkarni a
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगे आरोपों से आहत होकर उन्होंने पद छोड़ा था।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। उन्होंने अपने पद से दिया गया इस्तीफा वापस ले लिया है। साथ ही, उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण पर लगे पैसे वसूली के आरोपों को लेकर भी अपनी सफाई दी है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी किया है।



गुरु पर लगे आरोपों से हुई थीं दुखी

ममता कुलकर्णी ने अपने 1 मिनट 14 सेकंड के वीडियो में बताया कि उनके गुरु स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने गलत आरोप लगाए थे। इसी वजह से भावनाओं में आकर उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था।



खबर यह भी- महाकुंभ : किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी का किया था विरोध!



दान को लेकर ममता ने दी सफाई

खबर यह भी- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर ममता कुलकर्णी का पलटवार, जानें क्या कहा



इस्तीफा लिया वापस

ममता कुलकर्णी, जिन्हें यमाई ममता नंद गिरी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु की आभारी हैं कि उन्होंने दोबारा उन्हें महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया। उन्होंने आगे कहा कि वह अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित करेंगी।



खबर यह भी- ममता कुलकर्णी से क्यों छीना गया महामंडलेश्वर का पद? कौन हैं ऋषि अजय दास जिन्होंने लिया एक्शन



पहले दे चुकी थीं इस्तीफा

24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर का पद दिया गया था। हालांकि, विवादों में घिरने के बाद 10 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पद से इस्तीफा देने और किन्नर अखाड़े से संबंध तोड़ने की घोषणा की थी।



खबर यह भी- धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले



इंस्टाग्राम वीडियो में जताई थी नाराजगी

इससे पहले, ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर कर इस्तीफे की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, "मैं महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं साध्वी थी और आगे भी साध्वी ही रहूंगी। कुछ लोगों को मेरे महामंडलेश्वर बनने से दिक्कत हो रही थी, चाहे वे शंकराचार्य हों या कोई और। मैं इस विवाद में नहीं फंसना चाहती थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि मुझे इस्तीफा देना पड़ा।" ममता कुलकर्णी ने आगे कहा था कि भगवान भी आभूषण धारण करते हैं और नारायण सर्वसंपन्न हैं। संन्यास की अपनी एक अलग परिभाषा होती है, जिसे सभी को समझना चाहिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • National News
  • सनातन धर्म
  • महामंडलेश्वर
  • latest news
  • इस्तीफा
  • इंस्टाग्राम वीडियो
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
  • ममता कुलकर्णी
  • किन्नर अखाड़ा