महाकुंभ 2025 : मोनालिसा की बहन बनीं नई सोशल मीडिया सेंसेशन, वायरल वीडियो से मिली पहचान

thesootr Desk | Jan 27, 2025, 10:03 IST
viral girl monalisa
मोनालिसा के वायरल होने के बाद अब उनकी बहन भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी बढ़ती प्रसिद्धि और लोगों की दबाव के कारण मोनालिसा को घर लौटना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। एक वीडियो रातों रात किसी की किस्मत बदल सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उनकी कजरारी आंखों के दीवाने हो गए।



इस शोहरत ने मोनालिसा की जिंदगी में एक नया मोड़ ला दिया कि वो बाहर निकलने में भी असहज महसूस करने लगीं। इसके बाद उन्हें घर लौटने का फैसला करना पड़ा। लेकिन अब मोनालिसा की बहन की खूबसूरती में भी कोई कमी नहीं है। अपनी बहन मोनालिसा की ही तरह वो भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।



वायरल लड़की कुंभ मेले की माला बेचने वाली हर कोई फोटो ले रहे हे.#kumbhmela2025 #mahakumbh #trending -


मोनालिसा की बहन का वायरल वीडियो

मोनालिसा महाकुंभ में माल बेचते हुए हुई वायरल Monalisa vairal girl#monalisha #vairalvideo #mahakumbh


मोनालिसा की बहन भी गाने से परेशान

मोनालिसा के वायरल होने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आईं। अब उसी तरह की एक और घटना में मोनालिसा की बहन से भी गाना गाने की फरमाईश की गई। हालांकि, वो भी अपनी बहन की तरह लोगों से परेशान होती दिखीं। जब एक रिपोर्टर ने उनसे गाना गाने को कहा तो वो मुस्कुराते हुए बोलती है कि, भैया आज लेट हो रहे हैं। ये वीडियो वायरल हो गया और मोनालिसा की बहन भी अब सोशल मीडिया पर मशहूर हो गईं।



Mahakumbh में Monalisa, परेशानी बने सोशल मीडिया पर वायरल लड़की के तीखे नैन-नक्श | Mint


बता दें कि, मोनालिसा की वायरल लोकप्रियता ने उन्हें एक अजीब स्थिति में डाल दिया है। महाकुंभ में उनकी सुंदरता के कारण लगातार मीडिया और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित हो रहा था, जिससे वो काफी परेशान हो गईं। एक वीडियो में मोनालिसा ने खुलकर इस पर बात की। उन्होंने बताया कि मीडिया और दूसरे लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे उनके माता-पिता भी चिंतित हो गए थे। इस कारण उन्होंने मोनालिसा को वापस गांव भेजने का निर्णय लिया, ताकि वो कुछ शांति से रह सकें।



FAQ

  1. मोनालिसा की बहन की वायरल वीडियो में क्या खास था?
    उनकी बहन की खूबसूरती और चुलबुली अदाओं ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई।
  2. मोनालिसा को क्यों वापस अपने घर लौटना पड़ा?
    सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया और प्रशंसकों से परेशान होकर उन्हें घर लौटना पड़ा।
  3. मोनालिसा की बहन ने गाने से क्यों इनकार किया?
    एक रिपोर्टर द्वारा गाना गाने की फरमाईश पर उन्होंने कहा, "भैया, आज लेट हो रहे हैं।"
  4. मोनालिसा अपनी वायरल प्रसिद्धि से क्यों परेशान हो गई थीं?
    लगातार मीडिया का ध्यान और भीड़ से परेशान होकर उन्होंने गांव लौटने का निर्णय लिया।
  5. मोनालिसा के बाद किसका वीडियो वायरल हुआ?
    मोनालिसा की बहन के अलावा उनकी दोस्त के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Viral News
  • latest news
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
  • Monalisa of Indore
  • वायरल गर्ल मोनालिसा