लोकसभा चुनाव : नहीं हो सके MP के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फाइनल

Pratibha ranaa | Mar 20, 2024, 07:51 IST
कांग्रेस सीईसी की बैठक
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर अब 21 मार्च को कांग्रेस के कैंडिडेट तय होंगे। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में मंगलवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा नहीं हो पाई।

BHOPAL. कांग्रेस मुख्यालय पर 19 मार्च को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CEC ) की बैठक हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा नहीं हो पाई। अब मध्य प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर 21 मार्च को कांग्रेस उम्मीदवार तय होंगे। 21 मार्च के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है ( Congress List for Lok Sabha Candidates ) । बता दें, मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है ( Loksabha Election 2024),जबकि कांग्रेस ने केवल 10 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं ( Congress Candidate Second List in MP ) ।



ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में इतना खर्च कि 8 माह फ्री खा सकता है आधे से ज्यादा भारत



ये खबर भी पढ़िए...Cash for query case: महुआ मोइत्रा केस की होगी CBI जांच, जानें मामला



इन 10 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित ( चुनाव 2024 )


  1. छिंदवाड़ा-नकुलनाथ
  2. टीकमगढ़- पंकज अहिरवार
  3. सतना-सिद्धार्थ कुशवाहा
  4. सीधी- कमलेश्वर पटेल
  5. मंडला- ओमकार सिंह मरकाम
  6. देवास- राजेंद्र मालवीय
  7. खरगोन- पोरलाल खरते
  8. बैतूल-रामू टेकाम
  9. धार- राधेश्याम मूवेल
  10. भिंड- फूल सिंह बरैया

इन नामों पर लग सकती है मुहर ( Congress Loksabha Candidate List )


  1. मुरैना- पंकज उपाध्याय, नीटू सिकरवार
  2. इंदौर - अक्षय कांति बम
  3. खंडवा - अरुण यादव
  4. राजगढ़- रामचंद्र दांगी
  5. उज्जैन - महेश परमार
  6. विदिशा- देवेंद्र पटेल
  7. भोपाल- अरुण श्रीवास्तव
  8. होशंगाबाद- संजय शर्मा
  9. बालाघाट- हिना कांवरे
  10. गुना- राव यादवेन्द्र सिंह यादव
  11. ग्वालियर- लाखन सिंह यादव, रामसेवक गुर्जर, प्रवीण पाठक
  12. झाबुआ- कांतिलाल भूरिया
  13. जबलपुर- दिनेश यादव
  14. दमोह- रंजीता गौरव पटेल
  15. रीवा- नीलम अभय मिश्रा
  16. शहडोल- फुंदेलाल सिंह मार्को
  17. सागर- गुड्‌डू राजा बुन्देला
  18. मंदसौर- नंदकिशोर पटेल, दिलीप सिंह गुर्जर
Tags:
  • Loksabha Election 2024
  • Congress List for Lok Sabha Candidates
  • Congress Candidate Second List in MP