India-China Hockey Final : भारत रिकार्ड 5वीं बार एशियन हॉकी चैंपियन, चीन को घर में दी शिकस्त

Sandeep Kumar | Sept 17, 2024, 18:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T183627.655
भारतीय टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से शिकस्त दी है। इसके साथ भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारत की ओर से इकलौता गोल जुगराज सिंह ( Gol Jugraj Singh ) ने किया...

भारत की एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी ( Asian Hockey Champions Trophy ) में बादशाहत बरकरार है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ( Harmanpreet Singh ) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारत की ओर से इकलौता गोल जुगराज सिंह ( Gol Jugraj Singh ) ने किया। यह गोल चौथे क्वार्टर में आया। जुगराज सिंह ( Jugraj Singh ) ने मैच के 51वें मिनट में फील्ड गोल दागा।



l53920240917163049


एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 कब्जा

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ( Indian hockey team ) ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर आज मंगलवार को चीन से थी। हालांकि, इस मैच को जीतने में भारत के पसीने छूट गए।



डिफेंडर जुगराज सिंह ने किया गोल

टीम इंडिया के लिए यह एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर के 10वें मिनट में डिफेंडर जुगराज सिंह (Defender Jugraj Singh ) ने किया। इससे पहले मैच में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर रही। पहले तीन क्वार्टर बगैर किसी गोल के 0-0 से बराबरी पर रहे थे। मगर चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने बाजी मार ली।



भारतीय टीम ने सबसे अधिक बार जीता खिताब

एशियन हॉकी के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे अधिक 5 बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। पुरुष हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी ( Asian Champions Trophy ) का पहला सीजन 2011 में खेला गया था। तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2013, 2018 और 2023 सीजन भी जीता है। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक 8 सीजन हो चुके हैं। जिसमें से 4 बार भारत, 3 बार पाकिस्तान और एक बार साउथ कोरिया ने खिताब जीता है। 2018 में भारत-पाकिस्तान संयुक्त ( India-Pakistan joint ) रूप से विजेता रहे थे।



ये खबर भी पढ़िए...Asian Champions Trophy : भारत छठी बार फाइनल में, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को दी मात, अब चीन से मुकाबला



आठवें सीजन में एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

भारतीय हॉकी टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में कोई भी टीम पराजित नहीं कर सकी। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली यह टीम लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद फाइनल भी अपने नाम किया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Asian Champions Trophy Hockey
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह
  • भारतीय हॉकी टीम
  • Asian Champions Trophy 2024
  • India-China Hockey Final
  • चीन हॉकी टीम
  • भारत 1-0 जीता
  • जुगराज सिंह